फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपक हत्याकांड: जेल में करवट बदलती रही शिवानी, नहीं खाया खाना, वार्डन को बताई नई बात

Tue, 08 Apr 2025 05:08 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 08 Apr 2025 05:08 PM IST
सार

पति की हत्यारोपी पत्नी जेल में पहुंचने पर पूरी रात करवटे बदलती रही। उसने खाना भी नहीं खाया। कई घंटे बाद जेल वार्डन के समझाने पर मंगलवार दोपहर को दो रोटियां खाईं। उसने बैरक में बंद महिला कैदियों व वार्डन को हत्या की सच्चाई भी बताई। 

विज्ञापन
Deepak murder case: Shivani kept changing sides in jail, did not eat food, told something new to the warden
हत्यारोपी शिवानी व दीपक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आठ साल पुरानी मोहब्बत का गला घोंटकर जीवन साथी को मौत के घाट उतारने वाली शिवानी की रातों की नींद गायब है। जेल में आने के बाद शिवानी पूरी रात करवट बदलती रही। जोकि सो नहीं सकी और रोती रही।

Deepak murder case: Shivani kept changing sides in jail, did not eat food, told something new to the warden
दीपक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बिजनाैर जनपद के नजीबाबाद में मोहल्ला आदर्श नगर में किराए पर रहने वाले रेल कर्मी दीपक कुमार की शुक्रवार को पत्नी शिवानी ने गलाघोंट कर हत्या कर दी थी। हत्या को वह हार्ट अटैक से होना बताती रही। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसका झूठ पकड़ा गया और गला घुटने से मौत होना आया।

यह भी पढ़ें: यूपी का दीपक हत्याकांड: मासूम रोता रहा, रेलकर्मी पति संग ये काम करती रही शिवानी; फोन रिकॉर्डिंग से बड़ा खुलासा

Deepak murder case: Shivani kept changing sides in jail, did not eat food, told something new to the warden
विलाप करती दीपक की मां - फोटो : वीडियो ग्रैब

पुलिस ने 36 घंटे तक पूछताछ के बाद सोमवार शाम उसका चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया। सोमवार की शाम शिवानी जेल में दाखिल हो गई। जेल जाने के बाद वह महिला बैरक में गुमसुम रही। शाम को बैरक में खाना पहुंचा तो उसने खाने से इनकार कर दिया। रातभर वह सोई भी नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepak murder case: Shivani kept changing sides in jail, did not eat food, told something new to the warden
जानकारी देते ग्रामीण - फोटो : वीडियो ग्रैब

मंगलवार की सुबह उसके लिए नाश्ते में चाय और चना भेजा गया। मगर उसने फिर इनकार कर दिया। इसके बाद बैरक में बंद अन्य महिलाओं ने उसे समझाया। जेल वार्डन भी बैरक में पहुंची। उसकी काउंसलिंग की गई। इसके बाद मंगलवार दोपहर उसे खाना दिया गया, समझाने के बाद बमुश्किल से उसने दो रोटी खाई। बताया जा रहा है कि जेल में आने के बाद रो रही है। कह रही है कि पति उसके साथ मारपीट करता था। झगड़ा होने पर ही उसने गला दबाया था।

विज्ञापन
Deepak murder case: Shivani kept changing sides in jail, did not eat food, told something new to the warden
दीपक हत्याकांड में दर्ज एफआईआर - फोटो : अमर उजाला

शिवानी ने शाम के समय कुछ नहीं खाया था। रातभर भी सोई नहीं। रो भी रही थी। हालांकि उसकी काउंसलिंग करते हुए समझाया जा रहा है। दोपहर में समझाने के बाद उसने दो रोटी खाई हैं। - रविंद्र नाथ, जेलर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed