फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपराजिता : SDM रितु चौधरी ने बच्चों को दिए सफलता के ये मंत्र, बोलीं- IAS-PCS बनने के लिए देखें सपने

Tue, 29 Nov 2022 04:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 29 Nov 2022 04:09 PM IST
सार

अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचीं एसडीएम रितु चौधरी ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को जीवन में सफल होने के मंत्र दिए।

विज्ञापन
Aprajita 100 million smiles: SDM Ritu Chaudhary of Bijnor gave mantras of success to the children
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : amar ujala

अमर उजाला की ओर से माउंट लिट्रा जी स्कूल बिजनौर में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम रितु चौधरी ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। रितु चौधरी ने कहा कि हर बच्चे को ज्यादा से ज्यादा सपने देखने चाहिए। उन्होंने कहा जब तक हम अच्छे सपने नहीं देखेंगे, तो उन्हें पूरा करने में जुट नहीं पाएंगे।





उन्होंने कहा कि देखे हुए सपने को पूरी लगन और मेहनत के साथ पूरा करने में पहले दिन से ही जुट जाएं तो निश्चित ही आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे। रितु चौधरी ने कहा कि हर किसी को आईएएस, पीसीएस, इंजीनियर, डॉक्टर एवं वैज्ञानिक बनने के लिए सपने देखने चाहिए। अपने लक्ष्य को निर्धारित करते हुए समय प्रबंधन कर पहले दिन से ही जुट जाना चाहिए।

Aprajita 100 million smiles: SDM Ritu Chaudhary of Bijnor gave mantras of success to the children
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : amar ujala

कहा कि आप जो भी सपना देखेंगे और उसके लिए मेहनत करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी, भले ही देर से मिले। कहा कि महिलाओं के सामने कोई भी कार्य आसान नहीं होता, लेकिन हमें सभी जटिल कार्यों का सामना करते हुए अपने लक्ष्य को साधने में जुटे रहना चाहिए।

Aprajita 100 million smiles: SDM Ritu Chaudhary of Bijnor gave mantras of success to the children
अपराजिता - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं के सामने बहुत चुनौतियां रहती हैं। महिलाओं पर परिवार, जॉब आदि की जिम्मेदारियां होती हैं, उसके बाद भी वह हर क्षेत्र में शिखर को आसानी से छू लेती है। कहा कि हमें हर चुनौती का सामना करते हुए निडर होकर लगन के साथ अपने कार्य में जुटे रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aprajita 100 million smiles: SDM Ritu Chaudhary of Bijnor gave mantras of success to the children
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : amar ujala

रितु चौधरी ने कहा कि पढ़ाई के समय का प्रबंधन बहुत जरूरी है। पढ़ाई के साथ हमें खेल में भी दिलचस्पी रखनी चाहिए। वहीं प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा ने कहा कि हमें इस कार्यक्रम से देखना होगा कि हमने क्या पाया और हम अपने लक्ष्य को कैसे प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
Aprajita 100 million smiles: SDM Ritu Chaudhary of Bijnor gave mantras of success to the children
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा कि पहले दिन जो छात्र सीखता है, उसे अच्छी तरीके से पढ़ना और लिखना चाहिए। वह जीवन भर उसे याद रहती या रखता है। साथ ही भविष्य में समय-समय पर काम भी आता है। कहा कि आज हर क्षेत्र में बहुत भीड़ है। इस भीड़ में हम अपने को अलग कैसे दिखाएं। उसके लिए कुछ अलग करना होगा। हम किसी भी क्षेत्र में जाएं पर अपनी लगन और मेहनत के साथ काम करेंगे तो निश्चित ही हमें सफलता प्राप्त होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed