फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपा विधायक ने किया था ब्लॉक प्रमुख का अपहरण?: चार महीने बाद पुलिस ने ऐसे छुड़ाया, तस्वीरों में देखिए पूरा ऑपरेशन

Mon, 21 Mar 2022 12:39 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 21 Mar 2022 12:39 PM IST
सार

बस्ती के एसपी के मुताबिक,  जब पुलिस सपा विधायक महेंद्र नाथ के घर गई तो वहां पर रामकुमार मौजूद मिले। उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Basti News: Police Raided the SP MLA Residence the Block Pramukh Was Kidnapped
विधायक के घर से पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख को बरामद कर लिया। - फोटो : अमर उजाला
ये घटना थोड़ी फिल्मी है। बस्ती सदर से इस बार समाजवादी पार्टी के महेंद्र नाथ यादव विधायक चुने गए हैं। इन्हीं विधायक पर एक संगीन आरोप लगा है। इनके खिलाफ शिकायत हुई है कि इन्होंने अपने ही जिले के बहादुरपुर ब्लॉक के प्रमुख राम कुमार का अपहरण कर लिया था। चार महीने से राम कुमार को अपने ही घर में बंधक बनाकर रखा था। शनिवार को कई थानों की पुलिस फोर्स विधायक के घर पहुंची और किसी तरह ब्लॉक प्रमुख को रिहा कराया गया। तस्वीरों में देखिए पुलिस ने कैसे चलाया ऑपरेशन और क्या-क्या लगे हैं आरोप? 
Basti News: Police Raided the SP MLA Residence the Block Pramukh Was Kidnapped
विधायक के घर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
एसपी बस्ती के मुताबिक, 18 मार्च की शाम को थाना कलवारी पर ब्लॉक प्रमुख राम कुमार के जीजा ओमप्रकाश ने शिकायत दर्ज कराई। ओम प्रकाश ने आरोप लगाया कि उनके जीजा बहादुरपुर के ब्लॉक प्रमुख रामकुमार को 23 अक्तूबर 2021 को सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव अपने साथ ले गए थे। तब से उन्हें विधायक ने अपने यहां बंधक बनाकर रखा है। 
 
Basti News: Police Raided the SP MLA Residence the Block Pramukh Was Kidnapped
विधायक महेंद्र नाथ यादव - फोटो : अमर उजाला
17 मार्च की रात रामकुमार ने अपने साले ओमप्रकाश को किसी तरह फोन किया। कहा कि उनको महेंद्र नाथ जबरदस्ती अपने आवास पर बंधक बनाकर रखे हुए हैं और उन्हें निकलने नहीं दिया जा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Basti News: Police Raided the SP MLA Residence the Block Pramukh Was Kidnapped
ब्लॉक प्रमुख राम कुमार। - फोटो : अमर उजाला
ओमप्रकाश ने रामकुमार से बातचीत के कुछ ऑडियो क्लिप भी पुलिस को सौंपी। बताया जाता है कि इसमें राम कुमार ने अपनी आपबीती सुनाई है। 
विज्ञापन
Basti News: Police Raided the SP MLA Residence the Block Pramukh Was Kidnapped
एसपी बस्ती - फोटो : अमर उजाला
शिकायत दर्ज करते ही पुलिस हरकत में आ गई। हाई प्रोफाइल केस होने के चलते पुलिस कोई रिस्क नहीं लेना चाहती थी। एसपी ने डीएसपी की अगुवाई में कई थानों की फोर्स विधायक के घर भेज दी। शुरुआत में विधायक के समर्थकों और उसके यहां काम करने वालों ने गेट खोलने से मना कर दिया, लेकिन बाद में पुलिस के दबाव में गेट खोलना पड़ा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed