उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। शिवपुरम गली नंबर चार में किराये के मकान में रहने वाले शटरिंग कारीगर ने बुधवार देर रात पांच साल के बेटे के सामने ही गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद करीब पांच घंटे तक बेटे को लेकर शव के पास बैठा रहा।
सुबह करीब छह बजे बेटे और पत्नी के शव को कमरे में बंद कर फरार हो गया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर मकान मालिक ने बाहर से बंद दरवाजे को खोला तो वारदात का पता चला। पुलिस को आशंका है कि पति-पत्नी में हुए आपसी विवाद के बाद हत्या की गई है।
2 of 8
मृतक महिला का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बेटे के सामने चाकू से काटा पत्नी का गला
मूसाझाग थाना इलाके के गांव मझारा निवासी शटरिंग कारीगर अमित कुमार (24) पत्नी श्वेता उर्फ शिखा और पांच साल के बेटे अविरल के साथ शिशुपाल सिंह के मकान में किराये पर रहता था। बुधवार रात तीनों कमरे में थे। बताते हैं कि रात करीब एक बजे श्वेता व अमित के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। शोरशराबा सुनकर बेटा भी जाग गया। इसी बीच अमित ने बेटे के सामने ही चाकू से पत्नी का गला रेत दिया।
3 of 8
मौके पर जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
'पापा ने मम्मी को चाकू से मारा है'
पुलिस के मुताबिक, बच्चे का रोना सुनकर शिशुपाल नीचे आए तो श्वेता का खून से लथपथ शव पड़ा था। उनकी सूचना पर एसएसपी और कोतवाली पुलिस भी पहुंची। पुलिस के मुताबिक, मासूम अविरल ज्यादा जानकारी तो नहीं दे सका, लेकिन उसने इतना जरूर कहा है कि पापा ने मम्मी को चाकू से मारा है। श्वेता के माता-पिता गुरुग्राम में रहते हैं। वे भी बदायूं पहुंच गए हैं।
4 of 8
पूछताछ करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
घर पहुंचकर बोला... श्वेता ने आत्महत्या कर ली है
वारदात के बाद अमित पैतृक गांव कौर मझारा पहुंचा। परिवार के लोगों को बताया कि श्वेता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पिता सुरेश ने मृतका के नाना, भाई और माता-पिता को फोन कर आत्महत्या की सूचना दे दी। इस बीच अमित गांव से फरार हो गया। बाद में पता चला कि वह श्वेता की हत्या करके आया है।
5 of 8
पूछताछ करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
मासूम बोला... पापा ने मम्मी को चाकू से मारा
बदायूं के शिवपुरम में पत्नी की गला रेतकर हत्या करने के मामले में पांच साल के बेटे ने पुलिस को अहम जानकारी दी है। उसने बताया कि पापा ने मम्मी को चाकू से मारा है। इसके बाद मम्मी गिर गईं। पुलिस के मुताबिक, बच्चा ज्यादा जानकारी नहीं दे सका है। हत्या की असल वजह आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगी। उसकी तलाश की जा रही है।