फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather News: पीलीभीत में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दी भीषण गर्मी से राहत; बरेली में छाए बादल

Fri, 13 Jun 2025 11:21 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत / बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत / बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Jun 2025 11:21 AM IST
सार

Weather News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में शुक्रवार को सुबह बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं बरेली में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने बारिश के आसार जताए हैं। 

विज्ञापन
Weather changed rain brought relief from scorching heat in Pilibhit
पीलीभीत में मौसम हुआ सुहावना - फोटो : अमर उजाला

पीलीभीत जिले में मौसम ने करवट ली है। करीब एक सप्ताह से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शुक्रवार तड़के से बारिश ने राहत दी। सुबह करीब पांच बजे से बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में गिरावट आई है। पिछले एक सप्ताह से जिले का तापमान लगातार बढ़ रहा था। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे। तापमान 40 डिग्री सेल्सियम के करीब पहुंच गया था। बारिश होने से लोगों को खासी राहत मिली है। उधर, बरेली में मौसम में बदलाव हुआ है। सुबह से ही बादल गरजने लगे। जिले के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बारिश के आसार जताए हैं। 



यह भी पढ़ें- Bareilly News: सिर के पीछे चोट लगने से हुई थी सिपाही की मौत, हत्या या हादसा... पुलिस जांच से खुलेगा राज

Weather changed rain brought relief from scorching heat in Pilibhit
पीलीभीत में बारिश से मौसम हुआ सुहावना - फोटो : अमर उजाला

जून के पहले सप्ताह में हुई थी बारिश 
पीलीभीत में जून के पहले सप्ताह में तीन दिन हुई बारिश से कुछ राहत मिली थी। इसके बाद दिन-प्रतिदिन तापमान में उछाल हो रहा था। गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल थे। बृहस्पतिवार को दिनभर धूप खिल रही। सुबह 10 बजे के बाद धूप में तेजी और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया था। कूलर-पंखा की हवा भी काम नहीं आई। दोपहर के समय शहर की प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा दिखा। 

Weather changed rain brought relief from scorching heat in Pilibhit
पीलीभीत में बारिश से सड़क पर भरा पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शाम सात बजे के बाद मौसम कुछ सामान्य हुआ। मगर गर्मी से राहत नहीं मिली। शुक्रवार तड़के से ही बादल छा गए और पांच बजे से बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को राहत मिली है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम 38.5 और न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, बुधवार को अधिकतम 39.5 और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather changed rain brought relief from scorching heat in Pilibhit
सांकेतिक - फोटो : amar ujala

जून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
एक जून- 37.9- 26.3
दो जून- 37.5- 26.1
तीन जून- 37.7- 24.6
चार जून- 35.4- 21.1
पांच जून- 35.8- 23.4
छह जून- 36.8- 24.2
सात जून- 37.2- 25.3
आठ जून- 38.1- 26.8
नौ जून- 39.5- 28.7
10 जून- 39.8- 29.4
11 जून- 39.5- 29.4
12 जून- 38.5- 29.1

विज्ञापन
Weather changed rain brought relief from scorching heat in Pilibhit
बरेली में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला

बरेली में 40 डिग्री के पार पहुंचा था तापमान 
बरेली में बृहस्पतिवार को सुबह से शाम पांच बजे तक तेज धूप लोगों को झुलसाती रही। कूलर और पंखे बेअसर रहे। घरों और कार्यालयों में एसी चालू रहे। अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़त के बाद सामान्य से दो डिग्री अधिक 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर उमस भारी पड़ी। रात का पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार सुबह बादल छाने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed