फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bareilly News: सिर के पीछे चोट लगने से हुई थी सिपाही की मौत, हत्या या हादसा... पुलिस जांच से खुलेगा राज

Fri, 13 Jun 2025 09:58 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Jun 2025 09:58 AM IST
सार

Bareilly Crime News: संभल जिले के थाना चंदौसी के मारवाड़ीगंज सेंथल गेट निवासी मुकेश त्यागी 2011 बैच के सिपाही थे। वह बरेली में तैनात थे। यहां मढ़ीनाथ इलाके में पत्नी-बेटी के साथ किराये पर रहते थे। बुधवार को उनका शव कमरे में खून से लथपथ मिला था। 

विज्ञापन
constable died due to head injury murder or accident the secret will be revealed by police investigation
मुकेश त्यागी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में सिपाही मुकेश त्यागी की किराये के कमरे में मौत का मामला पोस्टमॉर्टम में उलझ गया है। सिर के पीछे चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है, हत्या या हादसा तय करने की जिम्मेदारी अब पुलिस की है। परिजनों ने अंतिम संस्कार के बाद कुछ बोलने की बात कही है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। 



सुभाषनगर क्षेत्र के मढ़ीनाथ में किराये के मकान में रहने वाले सिपाही मुकेश त्यागी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। बुधवार को उनका शव खून में लथपथ मिला था। उनके सिर में गंभीर चोट के निशान थे। एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, सीओ द्वितीय अजय कुमार ने मौका मुआयना किया था। फोरेंसिक यूनिट ने भी साक्ष्य जुटाए थे। घटना के बाद उनकी पत्नी और बेटी कमरे पर नहीं मिले थे। उनका फोन भी बंद था। 

constable died due to head injury murder or accident the secret will be revealed by police investigation
घटना के संबंध में जानकारी करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को पुलिस ने सिपाही मुकेश त्यागी के शव का पोस्टमॉर्टम कराया। इसमें सिर के पीछे लगी चोट से खून बहने व खून सिर में जमने से मौत की पुष्टि हुई। शव करीब एक से डेढ़ दिन पुराना था। यह मामला हत्या या फिर नशे में गिरने से चोट लगने का भी हो सकता है।
constable died due to head injury murder or accident the secret will be revealed by police investigation
एसएसपी ने किया था घटनास्थल का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
भाई ने कहा- कोई लापता नहीं हुआ है 
मुकेश के परिवार के लोग, पत्नी व ससुराल पक्ष के लोग भी आ गए। भाई गोपेश ने बताया कि मुकेश की पत्नी और बेटी के लापता होने की बात बताई जा रही थी जो गलत है। कोई लापता नहीं हुआ है, हम पुलिस को कुछ बताना चाहते हैं लेकिन 24 घंटे बाद बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
constable died due to head injury murder or accident the secret will be revealed by police investigation
मौके पर एसएसपी, एसपी सिटी व अन्य अफसर - फोटो : अमर उजाला
सुभाषनगर इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिजन अगर वह कोई तहरीर देंगे तो उसके मुताबिक आगे कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि आने-जाने वाले रास्तों की सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
constable died due to head injury murder or accident the secret will be revealed by police investigation
सिपाही मुकेश त्यागी का फाइल फोटो, जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
शराब पीने के आदी थे मुकेश 
संभल जिले के थाना चंदौसी के मारवाड़ीगंज सेंथल गेट निवासी मुकेश त्यागी 2011 बैच के सिपाही थे। कोतवाली से निलंबन के बाद उनकी तैनाती पुलिस लाइन में थी। मढ़ीनाथ इलाके में वह पत्नी और बच्चों के साथ किराये के मकान में रहते थे। मुकेश शराब पीने के आदी थे और चार जून से ड्यूटी से नदारद चल रहे थे। उनका पत्नी से अक्सर झगड़ा होता रहता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed