वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार दोपहर 2:24 बजे बरेली जंक्शन पहुंची तो ढोल-नगाड़ों से उसका स्वागत किया गया। प्लेटफॉर्म पर जय श्रीराम की गूंज के बीच शहरवासियों का उत्साह चरम पर रहा। जंक्शन से कोच नंबर सी-5 में 180 से ज्यादा अतिथि यात्री सवार हुए। पहले दिन ट्रेन बरेली में भले ही 24 मिनट देरी से आई पर लखनऊ में निर्धारित समय से 11 मिनट पहले शाम 5:29 बजे ही पहुंच गई। फिलहाल, ट्रेन के नियमित संचालन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार को 02477 अस्थायी नंबर से किया गया। आठ कोच की ट्रेन देहरादून से चलने के बाद दोपहर 12:12 बजे मुरादाबाद पहुंची। वहां से लोको पायलट सुशील कुमार और नेतराम ने ट्रेन की कमान संभाली। बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ट्रेन के पहुंचने पर सांसद संतोष गंगवार, महापौर उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राकेश सिंह ने ट्रेन का स्वागत किया।
2 of 8
वंदे भारत एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
इस ट्रेन के नियमित संचालन में अभी चार-पांच दिन का समय लग सकता है। देहरादून-लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का 590 किमी का ट्रायल रन पूरी तरह से सफल होने की बात कही गई है। समयसारणी, ट्रेन के स्थायी नंबर और संचालन के दिनों की घोषणा अगले तीन-चार दिनों में की जाएगी।
3 of 8
सेल्फी लेतीं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
सेल्फी लेने की रही होड़
शहर के लोगों ने वंदे भारत एक्सप्रेस का उत्साह और उमंग के साथ स्वागत किया। ट्रेन के प्लेटफाॅर्म पर पहुंचते ही लोगों में सेल्फी लेने की होड़ मच गई। सुरक्षाकर्मी भी वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ सेल्फी लेते दिखे। बरेली से ट्रेन में सवार होने वाले अतिथि यात्रियों को रेलवे की ओर से जलपान के पैकेटों का भी वितरण किया गया।
4 of 8
वंदे भारत ट्रेन में मौजूद स्टाफ
- फोटो : अमर उजाला
लोको पायलटों के लिए ऑटोग्राफ
ट्रेन में लोको पायलट सुशील और नेतराम थे। शहर के लोगों ने दोनों लोको पायलटों के ऑटोग्राफ भी लिए। कई यात्रियों ने सबसे पीछे के कोच में ट्रेन मैनेजर और गार्ड के ऑटोग्राफ भी लिए। ऑटोग्राफ लेने में महिलाएं और बच्चे भी पीछे नहीं रहे। कई लोगों ने लोको पायलट के साथ सेल्फी भी ली।
5 of 8
वंदे भारत में सवार हुए यात्री
- फोटो : अमर उजाला
अतिथि यात्री बोले-लग्जरी ट्रेन में सुहाना रहा सफर
बरेली। वंदे भारत एक्सप्रेस में देहरादून, हरिद्वार और मुरादाबाद से सवार हुए अतिथि यात्रियों ने अपने अनुभव साझा किए। बरेली से लखनऊ के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों ने भी बताया कि लग्जरी ट्रेन में सफर काफी सुहाना रहा।