फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भतीजी के सामने निर्वस्त्र हुए चाचा: कहा-पढ़ने जाएगी तो यही होगा, तेजाब डालने की दी धमकी, बेटी बोली-समझौता नहीं

Mon, 05 Sep 2022 08:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 05 Sep 2022 08:36 AM IST
विज्ञापन
Uncle became naked in front of niece  says if you go to study this will happen
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उसका कुसूर बस इतना सा है कि फर्स्ट डिवीजन में 12वीं पास करने के बाद वह आगे पढ़ना चाहती है लेकिन उसके तीन चाचा और दादी को यह मंजूर नहीं है। बात बढ़ते-बढ़ते इस हद तक पहुंची कि दो चाचा जबरन घर में घुसकर उसके सामने निर्वस्त्र हो गए, बोले- पढ़ने जाएगी तो यही होगा। तेजाब फेंकने की धमकी भी दे डाली। अब दहशत से उसका कॉलेज जाना बंद हो गया है। मुस्लिम परिवार की छात्रा की मां की ओर से थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ित छात्रा के मुताबिक उसके मां-बाप गरीब हैं, चाचा दबंग। प्राइवेट नौकरी करके पिता जैसे-तैसे घर चलाते हैं। उसने इसी साल 12वीं पास करके ग्रेजुएशन करने के लिए कॉलेज में दाखिला लिया है और कोचिंग भी शुरू की है लेकिन उसकी दादी और चाचा कहते हैं कि स्कूल-कॉलेज की पढ़ाई लड़कियों के लिए नहीं है। पीड़िता के मुताबिक 20 अगस्त को उसके पिता काम पर गए हुए थे।
Uncle became naked in front of niece  says if you go to study this will happen
फाइल फोटो
मां के साथ वह घर पर अकेली थी। तभी उसके दो चाचा घर में घुस आए। दोनों ने उसके और उसकी मां के सामने पहले अश्लील हरकतें कीं और फिर निर्वस्त्र हो गए। उसकी मां ने पुलिस को सूचना दी। इस पर दोनों उसे कॉलेज आते-जाते देखने पर तेजाब फेंकने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने आकर जांच की लेकिन कोई कार्रवाई किए बगैर लौट गई।

 
Uncle became naked in front of niece  says if you go to study this will happen
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद तीसरे चाचा ने भी घर आकर उसके साथ गालीगलौज की। तीनों चाचा के डर के कारण उसने कॉलेज और कोचिंग दोनों छोड़ दीं। पीड़ित छात्रा के मुताबिक 21 अगस्त को भी उसकी मां ने पुलिस को तहरीर दी। शनिवार को एक बार फिर वह उसे लेकर थाने पहुंचीं, तब कहीं उसकी रिपोर्ट दर्ज हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uncle became naked in front of niece  says if you go to study this will happen
फाइल फोटो - फोटो : pexels.com
पुराने ख्यालात के हैं चाचा और दादी, कहते हैं- लड़कियां बाहर जाकर नहीं पढ़ सकतीं
छात्रा के मुताबिक उसने यूपी बोर्ड से 12वीं की है। उसके 65 प्रतिशत नंबर आए थे। माता-पिता की रजामंदी से वह आगे पढ़ना चाहती है लेकिन उसके चाचा और दादी कहते हैं कि लड़कियों को घर से बाहर जाकर पढ़ना नहीं चाहिए। चाचाओं की धमकियों की वजह से वह 20 अगस्त के बाद कोचिंग तक नहीं जा पाई है। वे उसके पिता को भी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। 
विज्ञापन
Uncle became naked in front of niece  says if you go to study this will happen
फाइल फोटो
उसका घर से निकलना तक दूभर कर दिया है। एक चाचा आपराधिक प्रवृति का है और तमंचा लेकर घूमता है। पुलिस के कुछ लोगों से भी उसकी सांठगांठ है। इसी वजह से 21 अगस्त को शिकायत के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब छात्रा ने पुलिस को एक वीडियो भी दिया है जिसमें उसके दो चाचा मारपीट करते दिख रहे है। एक चाचा ईंट भी फेंक रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed