फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भीषण हादसा: कंटेनर की टक्कर से हवा में उड़ गई ट्रॉली, 20 मीटर तक टायरों के निशान गवाह, देखें दर्दनाक तस्वीरें

Mon, 29 Aug 2022 01:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 29 Aug 2022 01:32 PM IST
विज्ञापन
Bareilly road accident Trolley blown into air due to collision of container, witness marks of tires 20 meters
road accident - फोटो : अमर उजाला
बरेली के सिरसा में कैंटर-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चों समेत दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया है। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार उत्तराखंड राज्य के शक्तिफार्म बसगार गांव से पुलभट्टा उत्तमनगर स्थित बाबा बुड्ढा साहब गुरुद्वारे जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक रविवार को सुबह 10 बजे सितारगंज हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली में लोग गांव के लोग पुलभट्टा स्थित बाबा बुड्ढा साहब के गुरुद्वारे जा रहे थे। ट्रॉली के पीछे से ही कैंटर चल रहा था। सिरसा चौकी के पास स्थित अमर ग्रीन रिसोर्ट के सामने बने कट से ट्रैक्टर ट्रॉली मोड़ रहे थे। ट्रैक्टर लगभग पूरा मुड़ गया जबकि पीछे की ट्रॉली हाईवे पर रही। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रॉली में टक्कर मार दी। इसमें ट्रॉली पलट गई। मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई। 
Bareilly road accident Trolley blown into air due to collision of container, witness marks of tires 20 meters
टक्कर मारने वाला कैंटर - फोटो : अमर उजाला
टक्कर से हवा में उड़ गई ट्रॉली
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर बने हाईवे के कट पर यू टर्न पहले ही खतरनाक माना जा रहा था, रविवार को हुए हादसे ने इस आशंका को सच भी साबित कर दिया। इसी कट पर यू टर्न ले रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को हाईवे पर अंधाधुंध रफ्तार से दौड़ रहे कंटेनर का ड्राइवर देर से देख पाया। उसने पूरी ताकत से ब्रेक लगाए लेकिन फिर भी कंटेनर ट्रॉली से जा टकराया। इस टक्कर से महिला-पुरुष और बच्चों से भरी ट्रॉली हवा में उड़ गई। घटनास्थल पर चीत्कार मच गया।
Bareilly road accident Trolley blown into air due to collision of container, witness marks of tires 20 meters
कैंटर-ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर - फोटो : अमर उजाला
बहेड़ी के सिरसा गांव से गुजर रहे सितारगंज हाईवे की एक लेन काफी दूर तक यूपी की सीमा में है और दूसरी उत्तराखंड की सीमा में। सिरसा चौकी के पास डिवाइडर पर कट है जिसके जरिए ट्रैफिक एक लेन से दूसरी लेन में पहुंचता है। सुबह दस बजे शक्तिफार्म के बक्सर से 43 लोगों को पुलभट्टा उत्तमनगर स्थित बाबा बुड्ढा साहब के गुरुद्वारे ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली इसी कट पर यू टर्न ले रही थी, जब हादसा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly road accident Trolley blown into air due to collision of container, witness marks of tires 20 meters
कैंटर-ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर - फोटो : अमर उजाला
पुलभट्टा की ओर जाने के लिए ट्रैक्टर ड्राइवर भजन सिंह ट्रैक्टर को कट पर मोड़ रहे थे। ट्रैक्टर कट को पार कर चुका था, ट्रॉली हाईवे पर रह गई थी। तभी पीछे से आया लोड कंटेनर ट्रॉली से आ टकराया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संभवत: कंटेनर के ड्राइवर का अंदाजा था कि उसके नजदीक पहुंचने तक ट्रॉली भी कट पार कर लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो उसने पूरी ताकत से ब्रेक लगाए। 

 
विज्ञापन
Bareilly road accident Trolley blown into air due to collision of container, witness marks of tires 20 meters
घायल किशोर - फोटो : अमर उजाला
भारीभरकम कंटेनर के टायर करीब 20 मीटर तक सड़क पर रगड़े लेकिन फिर भी कंटेनर की रफ्तार ज्यादा कम नहीं हुई। कंटेनर जब ट्रॉली से टकराया, तब भी उसकी रफ्तार अच्छी-खासी थी। इस टक्कर से ट्रॉली हवा में उछलकर कट के दूसरी ओर जा गिरी। ट्रैक्टर भी पलट गया और उसके ड्राइवर भजन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed