लखीमपुर खीरी में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। भीषण गर्मी में इंसान ही नहीं दुधवा के जंगल में स्वछंद विचरण करने वाले जंगली जानवर भी बेहाल हैं। वाटरहोल्स में भरे पानी में बाघ समेत अन्य वन्यजीव अपनी प्यास बुझा रहे हैं। दुधवा में शनिवार को एक बाघ वाटरहोल में पानी पीता नजर आया। गश्ती टीमों ने इसका वीडियो कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। दुधवा के जंगल में हाथी भी गर्मी से राहत पाने के लिए तालाबों में मस्ती करते देखे जा रहे हैं। वहीं दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन वन्यजीवों की प्यास बुझाने और गर्मी से राहत देने के लिए जंगल के तालाबों और वाटरहोल्स के अलावा नालों में सोलर ट्यूबवेल के जरिए लगातार पानी भरवा रहा है।
UP: भीषण गर्मी में जंगली जानवर भी बेहाल, दुधवा के टाइगर ऐसे बुझा रहे प्यास; तालाबों में हाथियों की मस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 18 May 2024 06:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन