गर्मी के मौसम में पक्षियों के जीवन की रक्षा के लिए अमर उजाला ने 'सेव आवर बर्ड्स' मुहिम शुरू की है। अमर उजाला कार्यालय परिसर में शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे इस मुहिम की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि आईजी रेंज डॉ. राकेश कुमार सिंह ने इसका शुभारंभ किया। इस दौरान यहां शहर के प्रबुद्धजन भी मौजूद रहे। आईजी ने पक्षियों के दाना-पानी के लिए प्रबुद्धजनों को पात्र वितरित किए। उन्होंने शहरवासियों से इस मुहिम से जुड़ने के लिए अपील की। आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि हमारे समाज में पशु पक्षियों की सेवा को धर्म से जोड़ा गया है। 'सेव योर बर्ड्स' मुहिम से अधिक से अधिक लोग जुड़ें। घर के बाहर, आंगन और छतों पर पक्षियों के लिए दाना-पानी रखें। इससे भीषण गर्मी में हम पक्षियों को बचा सकें और अपनी आने वाली पीढ़ी कुछ दे सकें।
Save Our Birds: बरेली में आईजी ने किया 'सेव आवर बर्ड्स' मुहिम का शुभारंभ, लोगों से की ये अपील
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 17 May 2024 02:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन