{"_id":"5d68a32c8ebc3e016a1802b1","slug":"student-father-accuses-to-shahjahanpur-police-about-swami-chinmayanand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वामी चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली युवती के मां-बाप रो-रोकर बेसुध, कहां और किस हाल में बेटी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली युवती के मां-बाप रो-रोकर बेसुध, कहां और किस हाल में बेटी?
Fri, 30 Aug 2019 12:27 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 30 Aug 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
स्वामी चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाकर लापता हुई छात्रा के परिवार वाले यह सोचकर परेशान हैं कि पता नहीं उनकी बेटी कहां और किस हाल में होगी। परिवार के लोग रोते-रोते बेसुध हो जाते हैं। बेटी के बारे में अधिक पूछने पर गला भर आता है। माता-पिता की बस एक ही गुहार है कि उनकी बेटी को सकुशल वापस ला दो। फेसबुक पर 24 अगस्त को वीडियो वायरल करने के बाद से लापता चल रही छात्रा के माता-पिता को अगले दिन 25 अगस्त को बेटी के गायब होने की जानकारी मिली। तब से पूरा परिवार परेशान है।
स्वामी चिन्मयानंद
- फोटो : सोशल मीडिया
बेटी को याद कर मां बार-बार बेसुध हो जाती है, क्योंकि जब मां परेशान होती थी तो यही बेटी उनको हौसला देती थी। आज वही बेटी परेशानी में है। यही हाल पिता और छात्रा के छोटे भाई और बहन का है। अनहोनी की आशंका में घिरे पिता का कहना है कि पुलिस का इतना बड़ा तंत्र है, इसके बावजूद उसकी बेटी को आज तक तलाशा नहीं किया जा सका है।
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आंखों में आंसू लिए खुद को संभालते हुए पिता बोले, कुछ तो पता लगे कि आखिर मेरी बेटी कैसी है और किस हाल में है। परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस जांच के नाम पर केवल गुमराह करके टरका रही है। पीड़ित पिता का कहना है कि बेटी का अपहरण हुए पांच दिन हो गए, लेकिन पुलिस सिर्फ दिलासा दे रही है। बेटी के बारे में पहली लोकेशन दिल्ली बताई, लेकिन अब तो बेटी के बारे में कुछ भी नहीं बता रही है। केवल पुलिस यही कह रही है कि टीमें लगी हुईं हैं। चिन्मयानंद पर बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद परिवार को भले ही सुरक्षा मिल गई हो, लेकिन उन्हें अंदर से डर सता रहा है कि उनकी बेटी के साथ कभी भी कुछ भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी चिन्मयानंद (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
राज्य महिला आयोग ने छात्रा के पिता से ली जानकारी
अपहृत छात्रा के संबंध में राज्य महिला आयोग ने भी पिता से घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली और छात्रा के पिता को भरोसा दिलाया कि महिला आयोग उनके साथ है। लखनऊ से आयोग की ओर से फोन पर पिता से कहा गया कि छात्रा की तलाश के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे।

एएसपी सिटी पहुंचे छात्रा के घर, बेटी के जल्द मिलने का दिया भरोसा
एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, चौक कोतवाली इंस्पेक्टर के साथ बुधवार रात करीब 11 बजे छात्रा के घर पहुंचे और छात्रा के पिता से घटना की जानकारी लेने के साथ ही उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी बेटी को जल्द से जल्द खोज निकाल लिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
गुमशुदगी के पर्चे चस्पा कराए
वहीं, अपहृत छात्रा की तलाश के लिए पुलिस ने बृहस्पतिवार को जिले के सार्वजनिक स्थानों पर छात्रा की गुमशुदगी के पर्चे चस्पा कराए।