उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कहमारा गांव में अंधविश्वास फैलाने वाला हत्यारा तांत्रिक अब पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस पूछताछ में सख्त रवैया अपनाने के बावजूद आरोपी दुर्वेश अपना गुनाह कुबूल नहीं कर रहा है। वह बार बार पुलिस के सामने अंधविश्वासी बातें कर रहा है साथ ही उन्हें बरगलाने की कोशिश कर रहा है।
2 of 5
मृतिका शारदा देवी
- फोटो : अमर उजाला
बड़े भाई सर्वेश और भाभी शारदा को शादी के 13 वर्ष बाद भी बच्चा न होने के कारण तांत्रिक देवर दुर्वेश ने अपने गुरु से इसका उपाय पूछा था। इसपर गुरु ने बताया था कि भाभी पर किसी चुड़ैल का साया है। दुर्वेश ने बात मानते हुए भाभी के ऊपर से चुड़ैल का साया हटाने के लिए उनके शरीर पर गर्म चिमटे से कई जगह दाग कर दिए थे। इस दौरान भाभी को बचाने आई छोटे भाई की पत्नी पर भी दुर्वेश ने हमला कर उसे घायल कर दिया था।
3 of 5
गिरफ्तार दुर्वेश, सर्वेश और बटेश्वर
- फोटो : अमर उजाला
27 फरवरी की रात शरीर में अत्यक्षिक जगहों पर चिमटे से जल जाने के कारण भाभी शारदा ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस ने दुर्वेश, सर्वेश और उनके पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में दुर्वेश ने बताया कि उसके ऊपर जिन्न की सवारी आती है। जिन्न ने जो बताया सो उसने किया। दुर्वेश खुद को बेकसूर भी बताता रहा। पूछताछ में दुर्वेश ने अपने गुरु के बारे में भी जानकारी दी और बताया कि उसने ही उससे कहा था कि शारदा देवी के ऊपर साया है।
4 of 5
shahjahanpur tantrik
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी सर्वेश और दुर्वेश और उनके पिता बटेश्वर ने पु़लिस को बताया कि ऊपरी हवा के कारण वे लोग परेशान थे और आठ दिन से घर में खाना नहीं बना, जिस कारण वे लोग आठ दिन से भूखे हैं। इसके बाद पुलिस ने रविवार रात और सोमवार सुबह तीनों को खाना खिलाया और अंधविश्वास में हत्या जैसा कार्य करने पर कड़ी फटकार भी लगाई।
वहीं शारदा देवी का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके मायके लोग जनपद पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव में ले गए। मायके के गांव में ही शारदा देवी का अंतिम संस्कार किया गया। शारदा के भाई सुनील ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।