फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pilibhit: नवरात्र पर 'शक्ति' को नमन कर पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा, कहा- शक्ति उपासक इनको माफ नहीं करेगा

Tue, 09 Apr 2024 07:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Apr 2024 07:30 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पहली बार पीलीभीत में आए। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नवरात्र के पहले दिन शक्ति स्वरूप माताएं-बहनें आशीर्वाद देने आईं हैं। वहीं शक्ति के अपमान का मुद्दा उठाकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi targets Congress over shakti remark in Pilibhit Rally
प्रधानमंत्री मोदी ने मंच पर नारी शक्ति को किया नमन - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पीलीभीत की चुनावी सभा में कांग्रेस और सपा को निशाने पर रखा। तराई की जमीन से सियासी समीकरण साधते हुए दोनों दलों पर सियासी तीर चलाए। नवरात्रि के पहले दिन शहर के ड्रमंड इंटर कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने नारी शक्ति को नमन किया। 'शक्ति' के अपमान का मुद्दा उठाकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। 



प्रधानमंत्री ने कहा कि पीलीभीत की धरती पर माता यशवंतरी देवी का आशीर्वाद है। यहां आदि गंगा गोमती का उद्गम स्थल है। आज नवरात्रि के पहले दिन मैं देश को यह भी याद दिला रहा हूं कि कैसे इंडी गठबंधन ने शक्ति को खत्म करने की सौगंध खाई है। आज देश में जिस शक्ति की पूजा हो रही है, उस शक्ति का कांग्रेस ने घोर अपमान किया है। जिस शक्ति के आगे हम शीश झुकाते हैं, उस शक्ति को उखाड़ फेंकने की बात ये कांग्रेस के नेता करते हैं। शक्ति का कोई भी उपासक इनको माफ नहीं करेगा।

PM Narendra Modi targets Congress over shakti remark in Pilibhit Rally
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

इंडी गठबंधन पर बरसे 
मोदी ने कहा कि सपा कांग्रेस के इंडी गठबंधन को भारत की विरासत की परवाह नहीं है। 500 वर्ष के इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना। कल्याण सिंह ने राम मंदिर के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। पीलीभीत वालों ने विशाल बांसुरी अयोध्या को भेंट की। लेकिन इन इंडी गठबंधन वालों को राम मंदिर निर्माण से पहले भी नफरत थी और आज भी है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का आमंत्रण ठुकराकर इन लोगों ने भगवान श्रीराम का अपमान किया है। 

PM Narendra Modi targets Congress over shakti remark in Pilibhit Rally
पीलीभीत में प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी सभा - फोटो : अमर उजाला

सिख मतदाताओं को साधा 
प्रधानमंत्री ने तराई की सियासी जमीन से सिख मतदाताओं को भी साधने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आज जिस कांग्रेस के साथ खड़ी है, उस कांग्रेस ने 1984 में हमारे सिख साथियों के साथ क्या किया था, वो कोई भूल नहीं सकता। ये भाजपा है, जो सिखों के साथ पूरी शक्ति से खड़ी है, उनकी भावनाओं को समझते हुए काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi targets Congress over shakti remark in Pilibhit Rally
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और उसके इंडी गठबंधन को देश की महान विभूतियों का अपमान करने में भी संकोच नहीं होता। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बड़े नेता विदेश घूमकर आते हैं, लेकिन अपने ही देश में सरदार पटेल की प्रतिमा के दर्शन नहीं करते। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi targets Congress over shakti remark in Pilibhit Rally
महिलाओं ने किया प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पहली बार जिले में आए। सभा स्थल पर भीड़ देख उन्होंने सराहना की। कहा कि नवरात्र के पहले दिन शक्ति स्वरूप माताएं-बहनें आशीर्वाद देने आईं हैं। संबोधन में प्रधानमंत्री ने जिले की पहचान बांसुरी का जिक्र भी किया। माता यशवंतरी मंदिर का नाम भी लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed