फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Rally: पीलीभीत में बांसुरी से प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत, नारी शक्ति ने भेंट की मां दुर्गा की तस्वीर

Tue, 09 Apr 2024 01:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Apr 2024 01:30 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi welcomed PM Modi in Pilibhit by presenting him flute
सीएम योगी ने बांसुरी भेंटकर किया पीएम मोदी का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पीलीभीत के ड्रमंड इंटर कॉलेज मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। 10 साल के कार्यकाल में यह पहला मौका है, जब प्रधानमंत्री मोदी यहां पहुंचे। मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बांसुरी भेंटकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने 30 मिनट तक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों को नवरात्र और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। गंगा गोमती के उद्गम स्थल का जिक्र किया। पीलीभीत की पहचान बांसुरी और टाइगर की बात कर यहां के लोगों से भावनात्मक रूप से जुड़ने का प्रयास किया। 

CM Yogi welcomed PM Modi in Pilibhit by presenting him flute
पीलीभीत में प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी सभा - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह करीब 11:15 बजे पीलीभीत पहुंचे। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल रवाना हुए।  
CM Yogi welcomed PM Modi in Pilibhit by presenting him flute
प्रधानमंत्री मोदी का बांसुरी से हुआ स्वागत - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भूपेंद्र चौधरी ने पीलीभीत की बांसुरी भेंट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। जितिन प्रसाद और छत्रपाल गंगवार ने कमल पुष्प भेंट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi welcomed PM Modi in Pilibhit by presenting him flute
महिलाओं ने किया प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र के अवसर पर शक्ति स्वरूप महिलाओं ने मातारानी की चुनरी ओढ़ाकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। उन्हें मां दुर्गा की तस्वीर भी भेंट की। 
विज्ञापन
CM Yogi welcomed PM Modi in Pilibhit by presenting him flute
नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा के मंच संचालन का जिम्मा नवरात्र की शुरुआत के कारण नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल को दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed