फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Roadways run extra buses for 12 days on diwal and chhath puja

यूपी: दिवाली-छठ पूजा पर यात्रियों को मिलेगी राहत, 12 दिन तक अतिरिक्त बसें चलाएगा रोडवेज

Sat, 31 Oct 2026 05:53 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 31 Oct 2026 05:53 PM IST
सार

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों को आवागमन में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए बरेली रीजन के बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो से अधिक से अधिक रोडवेज बसें चलेंगी। परिवहन निगम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
UP Roadways run extra buses for 12 days on diwal and chhath puja
रोडवेज की बसें - फोटो : संवाद

विस्तार

दिवाली और छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों को रोडवेज बसों की कमी से जूझना नहीं पड़ेगा। त्योहारों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने छह से 17 नवंबर तक विशेष बसों के संचालन की योजना तैयार की है। इसके तहत बरेली रीजन के बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो से अधिक से अधिक बसें चलाई जाएंगी। दिल्ली, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रमुख मार्गों पर यात्रियों की संख्या के अनुसार अतिरिक्त बसें और फेरे बढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन


परिवहन निगम की योजना के तहत त्योहारों के दौरान शत-प्रतिशत निगम बसों को ऑनरोड रखने के निर्देश दिए गए हैं। बसों की पहले से सर्विसिंग और मरम्मत कराई जाएगी, ताकि रास्ते में खराब होने की समस्या न आए। डिपो में अतिरिक्त स्पेयर पार्ट्स, टायर और स्टेपनी की व्यवस्था भी रहेगी। बसों में ईटीएम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ डीजल और टिकटों का पर्याप्त इंतजाम किया जाएगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

कर्मचारियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि 
त्योहारों पर बेहतर सेवा देने के लिए चालक और परिचालकों को विशेष प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। 12 दिन लगातार ड्यूटी करने और प्रतिदिन औसतन 300 किलोमीटर बस चलाने वाले चालक-परिचालकों को 4800 रुपये मिलेंगे। 11 दिन ड्यूटी करने पर 4400 रुपये दिए जाएंगे। संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को भी योजना में शामिल किया गया है। वहीं, कार्यशाला और डिपो के पात्र कर्मचारियों को 2100 से 2500 रुपये तक प्रोत्साहन राशि मिलेगी। 

क्षेत्रीय प्रबंधक मो. अजीम के अनुसार, दीपावली से पहले दिल्ली और अन्य महानगरों से यात्रियों का दबाव बढ़ेगा, जबकि त्योहार के बाद वापसी और छठ पर पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहेगी। इसी को ध्यान में रखकर चारों डिपो को बसों और कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों की संख्या के अनुसार अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी, ताकि किसी को परेशानी न हो। चालकों को पर्याप्त आराम देने और सुरक्षित बस संचालन पर भी विशेष जोर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed