फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP stages protest over non-payment of dues to farmers in bareilly

बरेली: किसानों को बकाया भुगतान न मिलने पर सपा का प्रदर्शन, विधायक अताउर रहमान ने भाजपा पर साधा निशाना

Sat, 31 Oct 2026 05:27 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 31 Oct 2026 05:27 PM IST
सार

बहेड़ी की केसर चीनी मिल पर किसानों के 162 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान को लेकर शनिवार को समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया। सपा विधायक अताउर रहमान के नेतृत्व में किसानों ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।

विज्ञापन
SP stages protest over non-payment of dues to farmers in bareilly
सपा विधायक और कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के बहेड़ी की केसर चीनी मिल पर किसानों के 162 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान और मिल को सुचारू रूप से चलाने की मांग को लेकर शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। सपा विधायक अताउर रहमान के नेतृत्व में किसान और सपा कार्यकर्ता एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन देने तहसील पहुंचे, लेकिन वहां कोई अधिकारी नहीं मिला। बाद में ज्ञापन प्रेषित कर दिया गया। इससे पहले सपा कार्यालय पर किसानों की सभा हुई। 

विज्ञापन




विधायक अताउर रहमान ने कहा कि क्षेत्र के गन्ना किसानों के 162 करोड़ रुपये केसर मिल पर बकाया है। सरकार ने 14 दिन में भुगतान का वादा किया था, लेकिन दो साल से भुगतान नहीं हुआ। इससे किसानों को बच्चों की पढ़ाई, शादी-विवाह, खेती-किसानी, बैंक कर्ज और इलाज तक में परेशानी हो रही है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि किसानों के बकाया 162 करोड़ रुपये का ब्याज सहित तत्काल भुगतान कराया जाए। मिल प्रबंधन को समय-सीमा तय कर भुगतान के निर्देश दिए जाएं। भुगतान में लगातार देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों व मिल प्रबंधन की जवाबदेही तय की जाए। भविष्य में गन्ना मूल्य भुगतान समय पर सुनिश्चित कराया जाए और बेरोजगारी को देखते हुए चीनी मिल को सुचारू रूप से चलाया जाए। 
विज्ञापन


आंदोलन की चेतावनी दी 
सपा नेताओं ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सपा विधायक ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा फिर हिंदू-मुसलमान पर जाएगी, पाकिस्तान पर जाएगी। इनके नेताओं से कह दो विकास के नाम पर भाषण दो तो सब गूंगे हो जाएंगे, बोल नहीं सकते। कटोगे तो बंटोगे, बंटोगे तो कटोगे के अलावा इनके पास कुछ नहीं है। महंगाई पर कहा कि भाजपा सरकार आने से पहले सोना 46 हजार रुपये तोला था, आज डेढ़ लाख रुपये तोला हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सपा विधायक ने कहा कि ज्ञापन देना तो औपचारिकता है, असली लड़ाई गांव-गांव लोगों को समझाने की है। इस मौके पर नासिर रजा खां, वफाउर रहमान, डॉ प्रमोद शर्मा, लईक चांदनी, नसीम उर रहमान, पीर मोहम्मद, जिला पंचायत सदस्य ब्रह्म स्वरूप सागर, कमरुद्दीन सैफी, चंद्रपाल सिंह, अनीत पाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, विजय राठी, सुखवीर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, सर्व दयाल सिंह, राकेश गंगवार, राम सिंह गुर्जर आदि मौजूद रहे। 

जीत का दावा किया
सपा विधायक अताउर रहमान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा विरोधी लहर चल रही है। बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में वह इस बार डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि किसानों के धरने में भाजपा के लोग पहुंच गए और वहां माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। केसर चीनी मिल की जमीन की नीलामी हो रही थी, तब भी भाजपा के लोग उसे नीलामी में बैठे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह लोग किसानों के मददगार नहीं है बल्कि व्यापारी हैं, हर जगह इन्हें पैसा चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed