फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pilibhit Encounter: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका, आतंकियों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस की गाड़ी का ऐसा हाल

Mon, 23 Dec 2024 10:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 23 Dec 2024 10:57 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में यूपी और पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यूपी और पंजाब पुलिस ने मुठभेड़ में तीन खालिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है। तीनों आतंकी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के थे।

विज्ञापन
Pilibhit Encounter Police Vehicle Severely Damaged As Terrorists Open Fire News in Hindi
Pilibhit Encounter - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में दो सिपाही भी घायल हुए हैं। एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी मिले हैं। दो एके-47 और दो ग्लॉक पिस्टल भी बरामद की गई हैं। 


पीलीभीत के पूरनपुर इलाके में पंजाब और यूपी पुलिस की संयुक्त टीम ने यह बड़ी कामयाबी हासिल की है। पूरनपुर कोतवाली इलाके में हरदोई ब्रांच नहर के पास सोमवार सुबह करीब पांच बजे यह मुठभेड़ हुई। 
 
Pilibhit Encounter Police Vehicle Severely Damaged As Terrorists Open Fire News in Hindi
वीरेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह और जसन प्रीत सिंह के फाइल फोटो - फोटो : यूपी पुलिस
खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीनों आतंकी पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर हमले के मामले में वांछित थे। पंजाब पुलिस को इनकी तलाश थी। तीनों की लोकेशन पीलीभीत के पूरनपुर में मिली। इस पर पंजाब पुलिस ने पीलीभीत पुलिस की मदद से सोमवार तड़के तीनों आरोपियों की घेराबंदी कर दी। तीनों आरोपी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान हरदोई ब्रांच नहर के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गई। 
 
Pilibhit Encounter Police Vehicle Severely Damaged As Terrorists Open Fire News in Hindi
आतंकियों से बरामद हुईं एके-47 - फोटो : यूपी पुलिस
तड़के पूरा इलाका गोलियां से दहला उठा। आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर हुआ क्या है। जानकारी मिली है कि आतंकियों ने एके-47 और पिस्टलों से पुलिस टीम पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। पुलिस की गाड़ी में भी गोली लगने के निशान मिले हैं। गाड़ी पर गोलियों के निशान मिले हैं। मौके से एक बाइक भी बरामद हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pilibhit Encounter Police Vehicle Severely Damaged As Terrorists Open Fire News in Hindi
Pilibhit Encounter: मुठभेड़ में मारा गया खालिस्तानी आतंकी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपियों को लेकर सीएचसी पूरनपुर पहुंची, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया। मारे गए आतंकवादियों के नाम प्रताप सिंह (23) पुत्र स्वरूप सिंह, शाहनूर खुर्द कलानूर जिला गुरदास पुर, वीरेंद्र सिंह (23) पुत्र रंजीत सिंह, ऐशबान थाना कलानूर, गुरविंदर सिंह (20) पुत्र गुरदेव सिंह बुढिया कलानूर गुरदासपुर पंजाब हैं। 
 
विज्ञापन
Pilibhit Encounter Police Vehicle Severely Damaged As Terrorists Open Fire News in Hindi
गाड़ी में गोलियों के निशान - फोटो : अमर उजाला
आतंकियों के पास से दो एके-47 और दो पिस्टल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। पंजाब-यूपी पुलिस और खालिस्तानी कमांडो फोर्स के आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आ गए हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed