शाहजहांपुर के कांट के गांव नवदिया बनवारी निवासी रियासत व उनकी पत्नी आमना की मौत के बाद उनके बेटे-बेटियां बेसहारा हो गए। हादसे के बाद बेटे आमिर ने अपने चाचा फिरासत को कॉल कर मदद मांगी और कहा कि अब्बू कार में फंसे हैं, चाचा हमें बचा लो...। यह सुन वह दंग रह गए। बृहस्पतिवार को जब जनाजे उठे तो उनकी बेटी सिमरन, इमरन शव देखकर रो पड़ीं। वह बोली कि अब्बू-अम्मी हमें बेसहारा छोड़कर चले गए। हम किसके सहारे जिएंगे? ग्रामीणों ने उन्हें जैसे-तैसे संभाला।
भावुक कर देगी ये गुहार: 'अब्बू कार में फंसे हैं, चाचा हमें बचा लो', हादसे के बाद मदद मांगता रहा था आमिर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 20 Dec 2024 08:35 AM IST
सार
Shahjahanpur Accident News: बेटे आमिर ने किसी का मोबाइल मांगकर अपने चाचा फिरासत को कॉल की। चाचा ने बताया कि भतीजा काफी घबराया हुआ था। उसने बताया कि कार ट्रक से टकरा गई है। अब्बू कार में फंसे हैं। उन्हें निकाल लो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन