बदायूं के उझानी क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर शुक्रवार दोपहर हुए हादसे में अंकित की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है। बरेली के भुता थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी अंकित (16 वर्ष) कांवड़ियों के साथ कछला से गंगाजल लेकर घर लौट रहा था। ये सभी बुटला बोर्ड गांव के पास पहुंचने पर सड़क किनारे आराम करने लगे। अंकित अपने जत्थे की ट्रैक्टर-ट्रॉली के सामने लेटा हुआ था। तभी कछला की तरफ से आई बरेली के ही गांव दादीखेड़ा गांव के कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर का पहिया अंकित के ऊपर चढ़ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह माता-पिता का इकलौता बेटा था और हाईस्कूल का छात्र था। हादसे के बाद साथी कांवड़ियों ने हाईवे पर दो घंटे तक बवाल किया था।
बदायूं हादसा: कांवड़ लेने गया था इकलौता बेटा... लाश देख बदहवास हुए दादा-दादी, बोले- हे भगवान हमें भी उठा ले
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:21 PM IST
सार
बदायूं में बरेली-मथुरा हाईवे पर हादसे में जान गंवाने वाला अंकित परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से माता-पिता, दादी-दादा का रो-रोकर बुरा था। बेटे की लाश देखकर वह लोग बदहवास हो गए। यह दृश्य देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
