Budaun News: बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र में बरेली हाईवे पर बुटला बोर्ड के पास शुक्रवार दोपहर हुए हादसे में कांवड़िये अंकित की मौत के बाद साथी कांवड़ियों में गुस्सा भड़क गया। उन्होंने टक्कर मारने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लगा दी। उसके चालक समेत दो लोगों को पेड़ से बांधकर पीटा। उनके जत्थे में शामिल कांवड़ियों को भी पीटा। वह जान बचाने के लिए सड़क पर ही कांवड़ फेंककर भाग गए। हाईवे पर काफी कुछ अपने सामने होने के बावजूद पुलिसकर्मी बेबस दिखे। गुस्साए कांवड़ियों को समझाने या रोकने की हिम्मत तब पड़ी, जब और थानों की फोर्स व पीएसी पहुंच गई। यह सब होने के बीच पुलिस ने एक काम जरूर किया, एहतियात के तौर पर हाईवे पर आवागमन रोकने के लिए खुद को व्यस्त कर लिया।
बदायूं हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली फूंकी... चालक को पेड़ से बांधकर पीटा, गुस्साए कांवड़ियों के आगे बेबस दिखी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 26 Jul 2025 11:04 AM IST
सार
Budaun Road Accident News: बरेली-मथुरा हाईवे पर गांव बुटला बोर्ड के पास शुक्रवार दोपहर हादसे में कांवड़िये की मौत हो गई थी। इसके बाद उसके साथी कांवड़ियों में गुस्सा भड़क गया। गुस्साए कांवड़ियों ने हाईवे पर दो घंटे तक बवाल किया। जानिए पूरा घटनाक्रम...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन