फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bareilly News: शॉर्ट फिल्म के नाम पर बनाया अश्लील वीडियो, मेकअप रूम में मॉडल से की शर्मनाक हरकत

Tue, 24 Jan 2023 10:54 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Jan 2023 10:54 AM IST
विज्ञापन
obscene video made of minor girl in the name of short film in Bareilly
प्रतीकात्मक तस्वीर

इंस्टाग्राम रील बनाने वाली नाबालिग छात्रा को शॉर्ट फिल्म बनाने के नाम पर एक युवक ने अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी ने उसे शूटिंग के बहाने बरेली बुलाया। इसके बाद उसकी अश्लील फिल्म बना ली। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने मेकअप रूम में उसके साथ छेड़छाड़ भी की। आरोपी की हरकतों से पीड़िता डर गई। वह किसी तरह उसके चुंगल से बचकर निकली। अपने परिवार को सूचना दी। पीड़ित छात्रा उत्तराखंड की रहने वाली है। वह मॉडलिंग भी करती है। आरोपी युवक बरेली के फतेहगंज पूर्वी का रहने वाला बताया गया है। इस मामले में फरीदपुर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामला दर्ज होने के बाद मामला बाल कल्याण समिति के पास पहुंच गया है। समिति ने छात्रा को कानूनी सहायता दी है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

obscene video made of minor girl in the name of short film in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर
नैनीताल के काठगोदाम की रहने वाली पीड़ित छात्रा ने बताया कि उसकी उम्र 17 साल है। वह 11वीं की छात्रा है। वह मॉडलिंग भी कर लेती है। इंस्टाग्राम पर रील बनाने का शौक भी है। 
obscene video made of minor girl in the name of short film in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
छात्रा की रील देखकर फतेहगंज पूर्वी निवासी इमरान नाम के युवक ने उससे फोन पर संपर्क किया। आरोपी ने खुद को प्रोड्यूसर बताया। छात्रा को शॉर्ट फिल्म की शूटिंग के बहाने फरीदपुर बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
obscene video made of minor girl in the name of short film in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि युवक ने फिल्म की शूटिंग के बहाने प्रेम संबंधों का सीन बताकर छात्रा की अश्लील फिल्म बनाई। शूटिंग करके जब वह मेकअप रूम में कपड़े चेंज करने पहुंची तो इमरान वहां भी आ गया और उससे गलत हरकत करने लगा।
विज्ञापन
obscene video made of minor girl in the name of short film in Bareilly
फरीदपुर कोतवाली - फोटो : अमर उजाला
छात्रा की मां ने इमरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद इमरान शूटिंग के लिए बनाया गया सेट समेटकर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामला अब बाल कल्याण समिति के पास आ गया है। इस पर समिति जल्द सुनवाई शुरू करेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed