{"_id":"63ce71326942c43ed8189ac7","slug":"lady-teacher-got-her-gender-changed-in-shahjahanpur-2023-01-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लड़की से लड़का बने टीचर की कहानी: सरिता उर्फ शरद बोला- बचपन से थे मुझमें पुरुष के गुण, नौकरी से सपना हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की से लड़का बने टीचर की कहानी: सरिता उर्फ शरद बोला- बचपन से थे मुझमें पुरुष के गुण, नौकरी से सपना हुआ पूरा
शाहजहांपुर के एक प्राथमिक विद्यालय की टीचर सरिता सिंह अब शरद सिंह बन गई हैं। सरिता शहीद ठाकुर रोशन सिंह की प्रपौत्री हैं। उनके लिए यह फैसला आसान नहीं रहा। सरिता ने बताया कि बचपन से उनमें सारे गुण पुरुषों की तरह थे। शिक्षक पद पर नौकरी लगने के बाद सरिता सिंह ने अपना लिंग परिवर्तन (जेंडर चेंज) कराने का फैसला लिया। ऑपरेशन के बाद अब वह सरिता से शरद बन गईं हैं। अब उन्होंने सर्विस बुक में अपनी लैंगिक पहचान बदलवाने के लिए प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सरिता उर्फ शरद सिंह दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। उन्होंने बीएड करने के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर 2020 में बेसिक शिक्षा परिषद में सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी पाई थी। उन्हें भावलखेड़ा के एक विद्यालय में तैनाती मिली। इसके बाद निगोही रोड पर किराये का मकान लेकर रहने लगीं। सरिता का हेयर स्टाइल से लेकर पहनावा भी पुरुषों की तरह है।
2 of 5
सरिता उर्फ शरद सिंह
- फोटो : अमर उजाला
नौकरी मिलने के बाद सरिता सिंह ने अपना जेंडर बदलवाने का इरादा पक्का किया। उन्होंने बताया कि जेंडर बदलवाने का फैसला उनके लिए आसान नहीं था। परिवार के बाकी सदस्य का साथ मिला, लेकिन शुरुआत में उनकी मां फैसले के विरोध में थीं। बाद में उन्होंने भी साथ दिया।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
सरिता उर्फ शरद सिंह ने बताया कि जेंडर बदलवाने से पहले उन्होंने काउंसलिंग का सहारा लिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में काउंसलिंग के बाद लखनऊ में हार्मोनल थेरेपी से उनके शरीर में परिवर्तन आ गए। इस प्रक्रिया के बाद उन्होंने साल 2021 में विशेषज्ञ चिकित्सकों से सर्जरी करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सरिता उर्फ शरद सिंह
- फोटो : अमर उजाला
ऑपरेशन के बाद सरिता उर्फ शरद की दाढ़ी-मूंछ भी आ गईं हैं। उन्होंने अपना जेंडर बदलवाने के लिए बीएसए कार्यालय में भी पत्राचार किया है। यहां भी प्रशासन से हरी झंडी मिलने का इंतजार हो रहा है। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद उनकी सर्विस बुक में जेंडर बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
सरिता उर्फ शरद सिंह
- फोटो : अमर उजाला
चर्चा है कि जेंडर बदलने के बाद शरद सिंह शादी करेंगे। हालांकि, उन्होंने इस सवाल को टाल दिया। उन्होंने कहा कि अभी ऐसा कोई इरादा नहीं है। वैसे भी उनका व्यक्तिगत मामला है। बीएसए कुमार गौरव ने बताया कि शिक्षिका सरिता सिंह द्वारा लिंग परिवर्तन कराने का फैसला उनका व्यक्तिगत हैं। हमें ज्यादा जानकारी नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।