फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: कुत्ते का शव और चाचा का कत्ल... पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाए मां-बेटे; फिर भी न छोड़ा; भतीजे ने इसलिए मारा

Tue, 07 Oct 2025 09:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 07 Oct 2025 09:29 AM IST
सार

शाहजहांपुर के मोहल्ला बाडूजई अव्वल निवासी प्रमोद सक्सेना (40 वर्ष) की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी उनके भतीजे विवेक उर्फ शानू को बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, विवेक से 12 दिन पहले कुत्ते के शव को दफन करने के लिए कहने पर प्रमोद की हाथापाई हो गई थी। इसी खुन्नस में वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
Man shot dead over dog burial dispute mother and son fell at his feet and pleaded
shahjahanpur murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर शहर के मोहल्ला बाडूजई प्रथम में रविवार की रात भतीजे विवेक सक्सेना उर्फ शानू ने अपने चाचा प्रमोद सक्सेना का खून बहा दिया। शराब के नशे में धुत आरोपी के सिर पर खून सवार था। हाथ में तमंचा देखकर मृतक की पत्नी सीमा व बेटा चिंटू ने आरोपी के हाथ जोड़े, पैरों पर गिरकर गिड़गिड़ाए। तब भी उसने गोली चलाकर चाचा की हत्या कर दी।


प्रमोद सक्सेना के सबसे बड़े भाई सरोज सक्सेना की हथौड़ा में क्लीनिक है। उनके साथ रहकर विवेक भी उपचार करना सीख गया। सरोज के निधन के बाद उनकी क्लीनिक को विवेक ने संभाल लिया। विवेक व उनके चाचा प्रमोद गुप्ता मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरों में तो प्रमोद के भाई दिनेश, प्रदीप और विनोद नीचे के कमरों में रहते हैं।
Man shot dead over dog burial dispute mother and son fell at his feet and pleaded
परिवार से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, 12 दिन पहले प्रदीप की कार की चपेट में आने पर एक कुत्ता मर गया था। प्रदीप व प्रमोद कुत्ते के शव को दफन करने के लिए उसे बाेरे में रख रहे थे। वहां से गुजरे विवेक उर्फ शानू से मदद करने के लिए कहा। इस पर विवेक ने दुर्गंध और घिन आने की बात कहते हुए इन्कार कर दिया। इसी बात को लेकर प्रमोद और विवेक में हाथापाई हो गई थी। शाम को अन्य परिजनों की जानकारी में मामला आने पर उन्होंने दाेनों को गलती का अहसास कराकर गले मिलाकर मामला शांत करा दिया, लेकिन विवेक ने मन में खुन्नस मान ली थी।
Man shot dead over dog burial dispute mother and son fell at his feet and pleaded
पोस्टमॉर्टम हाउस पर जानकारी देते मृतक के भाई विनोद सक्सेना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भतीजे ने तान दिया तमंचा
परिजनों के अनुसार रविवार की रात प्रमोद अपने कमरे में बच्चों के साथ सोए हुए थे। रात करीब 11 बजे विवेक शराब के नशे में अपने कमरे से निकला और प्रमोद के दरवाजे पर लातें और घूंसे मारने लगा। देर रात में हंगामा होने पर प्रमोद का परिवार जाग गया। मृतक के भाई विनोद ने बताया कि प्रमोद की पत्नी सीमा बाहर निकली तो भतीजे विवेक ने उनके ऊपर तमंचा तान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Man shot dead over dog burial dispute mother and son fell at his feet and pleaded
शाहजहांपुर में हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विवेक के सिर पर सवार था खून
सीमा ने कहा कि भइया यह क्या कर रहे हो। गोली चल जाएगी। मां के ऊपर तमंचा तना देखकर उनका बेटा चिंटू भी आगे बढ़ा। उसने भैया-भैया करते हुए गुहार लगाई। तभी प्रमोद सामने आ गए। उन्हें देखकर विवेक ने उनकी ओर तमंचे की नाल मोड़ दी। इस पर मां-बेटे विवेक के पैरों पर गिर पड़े। बोले-तमंचा लोड है, गोली चल जाएगी तो अनर्थ हो जाएगा। विवेक के सिर पर खून सवार था। उसने चाचा के पेट से तमंचा सटाकर फायर कर दिया। गोली लगते ही वह गिर गए। इस बीच आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन
Man shot dead over dog burial dispute mother and son fell at his feet and pleaded
प्रमोद सक्सेना का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भतीजे का आक्रामक रूप देखकर छिप गए परिजन
गोली चलने की आवाज सुनकर विनोद गुप्ता समेत अन्य परिजन दौड़ पड़े। विनोद के अनुसार, भतीजा काफी गुस्से में था। उसने उन्हें घूरकर देखा तो वह भी खंभे के पीछे छिप गए। परिवार के अन्य सदस्य भी डर की वजह से छिप गए थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed