फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली बवाल: नफीस के बरातघर पर दो दिन चले छह बुलडोजर, अब गिराने का खर्च भी वसूल सकता है बीडीए

Mon, 06 Oct 2025 01:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Oct 2025 01:03 PM IST
सार

बरेली में दो दिन चली कार्रवाई में आरोपी नफीस का अवैध बरातघर पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया। कार्रवाई में छह बुलडोजर चले। 50 से अधिक मजदूर भी लगे। अब बीडीए इसका खर्च भी वसूल सकता है। 

विज्ञापन
Six bulldozers ran over Nafees wedding hall for two days BDA can now recover the cost of demolition
नफीस के बरातघर पर चले बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

बरेली में बवाल के आरोपी डॉ. नफीस के बरातघर पर दो दिन में छह बुलडोजर 11 घंटे तक चले। हैमर से छत चटकाने, सीढ़ियां और पिलर गिराने में 50 से अधिक मजदूर लगे। बरातघर का 70 फीसदी हिस्सा पहले दिन व 30 फीसदी भाग दूसरे दिन ध्वस्त किया गया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 300 से अधिक सुरक्षाकर्मी और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी तैनात रहे। अगर इसके खर्च का हिसाब लगाया जाए तो यह लाखों रुपये में आएगा। कई जगह अवैध निर्माण गिराने का खर्च आरोपियों से वसूला जाता है। इस मामले में संज्ञान लेने वाली बात यह भी है कि बीडीए ने ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया था। इसके मुताबिक नफीस को खुद अवैध निर्माण हटा लेना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया। इसलिए बीडीए इसे गिराने का खर्च भी वसूल सकता है।

Six bulldozers ran over Nafees wedding hall for two days BDA can now recover the cost of demolition
नफीस के बरातघर पर चले बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
आवासीय नक्शे पर बना था बरातघर 
मौलाना तौकीर रजा के करीबी नफीस के बरातघर रजा पैलेस को बीडीए के दो बुलडोजरों ने रविवार को पूरी तरह जमींदोज कर दिया। बीडीए के मुताबिक जखीरा मोहल्ले में स्थित यह बरातघर आवासीय नक्शे पर बना था और इसका व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा था। बरातघर का अधिकतर हिस्सा शनिवार को ही ध्वस्त कर दिया गया था। 
Six bulldozers ran over Nafees wedding hall for two days BDA can now recover the cost of demolition
बीडीए ने बरातघर को किया जमींदोज - फोटो : अमर उजाला
बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने बताया कि करीब 600 वर्गमीटर मे संचालित बरातघर के लिए मानचित्र स्वीकृत नहीं था। आवासीय भवन के मानचित्र पर बरातघर नहीं चला सकते। इसलिए बीडीए ने वर्ष 2024 में पहला नोटिस दिया था। ध्वस्तीकरण आदेश 17 अगस्त 2024 को पारित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Six bulldozers ran over Nafees wedding hall for two days BDA can now recover the cost of demolition
बुलडोजर से तोड़ा गया लिंटर - फोटो : अमर उजाला
बरातघर के संचालक को आदेश दिया गया था, लेकिन उसने न तो कोई अपील की, न ही अवैध निर्माण हटाया। अंतत: बीडीए ने बुलडोजर चलवा दिया। कार्रवाई के दौरान एडीएम के साथ कई जिलों की पुलिस, पीएसी और मजिस्ट्रेट तैनात रहे। जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद अफसरों से पल-पल की अपडेट लेते रहे।
विज्ञापन
Six bulldozers ran over Nafees wedding hall for two days BDA can now recover the cost of demolition
पूरी तरह ध्वस्त किया गया बरातघर - फोटो : संवाद
जखीरा के लोग बोले, बड़ों के मसले में हम क्या कहें 
जखीरा में रविवार को भी बुलडोजर कार्रवाई जारी रही। भारी पुलिस बल तैनात होने की वजह से अधिकतर लोग घरों में ही रहे। जिसे ज्यादा जरूरी काम था, वही निकला। जिस वक्त बुलडोजर गरजा तो कुछ लोग छतों पर आए, लेकिन जब पुलिस ने उन्हें टोका तो लोग पीछे हट गए। आम लोगों ने कहा कि यह मसला बड़ों का है। हम क्या कहें?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed