{"_id":"683fd34ac8058d3c4a0b0b3d","slug":"man-became-fake-inspector-wearing-police-uniform-his-wife-exposed-him-in-bareilly-2025-06-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP News: यूट्यूब से सीखा अफसरों का अंदाज, वर्दी पहन फर्जी इंस्पेक्टर बन गया शहजाद, बीवी ने खोली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: यूट्यूब से सीखा अफसरों का अंदाज, वर्दी पहन फर्जी इंस्पेक्टर बन गया शहजाद, बीवी ने खोली पोल
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 04 Jun 2025 10:45 AM IST
सार
बरेली में एक युवक खुद को कभी जीएसटी इंस्पेक्टर, कभी कस्टम तो तभी पुलिस इंस्पेक्टर बताता। वर्दी पहनकर लोगों को रौब दिखाता। उसने झूठ बोलकर निकाह भी कर लिया। छह माह बाद जब उसका राज खुला तो बीवी दंग रह गई। उसने आरोपी शौहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
1 of 6
आरोपी शहजाद अहमद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बरेली में शहजाद अहमद नाम के युवक ने खुद को जीएसटी इंस्पेक्टर बताकर निकाह कर लिया। छह महीने बाद बीवी को पता लगा कि शौहर बेरोजगार है। इस पर उसने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो उसके पास से कई वर्दियां बरामद हुईं। उसने कभी बीमार तो कभी बेहोश होने का नाटक किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब युवक की पोल खुली तो गांव के लोग भी हैरान रह गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने यूट्यूब से पुलिस अफसरों का अंदाज सीखा था। फिर वर्दी पहनकर खुद को इंस्पेक्टर प्रचारित करने लगा। उसके घर से कई वर्दियां बरामद हुई हैं।
हाफिजगंज निवासी इकरा ने बताया कि शहजाद अहमद ने उनके गांव में आकर खुद को जीएसटी इंस्पेक्टर बताया। उनके पिता के पास कई लोगों को भेजकर निकाह करने के लिए कहा। शहजाद ने अपने परिजनों को उसके घर पर भेजा। समाज के लोगों के कहने पर पिता राजी हो गए। 18 दिसंबर 2024 को उसका शहजाद से निकाह हो गया।
निकाह के बाद सास शहनाज उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगीं। जब पिता उसे बुलाने आए तो तलाक देने की धमकी देकर उन्हें भगा दिया। शहजाद ड्यूटी पर नहीं जाता था, इसलिए उनके भाई को शक हुआ। जब भाई ने जानकारी की तो मालूम हुआ कि वह बेरोजगार है। इसके बाद इकरा ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
3 of 6
आरोपी का स्वागत करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
स्वागत और जश्न के कई फोटो और वीडियो वायरल
शहजाद और इकरा के मोबाइल फोन से पुलिस को कई ऐसे वीडियो मिले हैं, जिनमें इंस्पेक्टर की वर्दी में शहजाद का जोरदार स्वागत हो रहा है। उसी के समुदाय के लोग उससे हाथ मिलाकर खुश हो रहे हैं। उसने ऐसे शीर्षक लिखकर भी फोटो डाले हैं कि वह ट्रेनिंग से आकर दोस्तों के बीच में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आरोपी शहजाद
- फोटो : सोशल मीडिया
गली-मोहल्ले के लोग भी उसे इंस्पेक्टर मान चुके थे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि शहजाद ने वर्दी पहनकर कोई ठगी तो नहीं की है। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि तबीयत सही होने के बाद शहजाद से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
आरोपी शहजाद अहमद
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पकड़ा तो दिखाई अकड़
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया तो वह अकड़ दिखाने लगा। उसने कई अधिकारियों व नेताओं से अपने संबंध बताकर पुलिस को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने जब थोड़ी सख्ती की तो रोने-गिड़गिड़ाने लगा। उसे थाने लाए तो उसने बेहोशी का नाटक किया। इस पर पुलिस घबरा गई और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका ब्लड प्रेशर थोड़ा बढ़ा निकला तो भर्ती कर लिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शहजाद से जब पूछताछ की कोशिश करते हैं तो वह बीमारी का बहाना करता है। फिलहाल उसे भर्ती ही रखा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।