{"_id":"6af564980d3168426701b48d","slug":"woman-defrauded-under-the-pretext-of-being-sent-to-europe-in-bareilly-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: यूरोप भेजने के नाम पर महिला से 5.84 लाख रुपये की ठगी, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: यूरोप भेजने के नाम पर महिला से 5.84 लाख रुपये की ठगी, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Thu, 12 Nov 2026 12:34 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:34 PM IST
सार
बरेली की एक महिला से यूरोप भेजने के नाम पर दिल्ली के एक व्यक्ति ने 5.84 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद आरोपी अपना कार्यालय और मकान बेचकर फरार हो गया है। पीड़ित ने इज्जतनगर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूरोप भेजने के नाम पर दिल्ली के एक शख्स ने बरेली की महिला से 5.84 लाख रुपये ठग लिए। बाद में आरोपी मकान बेचकर और अपना कार्यालय खाली करके भाग गया। पीड़ित महिला ने इज्जतनगर थाने में बुधवार को नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
इज्जतनगर थाना क्षेत्र की सनसिटी विस्तार कॉलोनी निवासी शालिनी सिंह ने पुलिस को बताया कि करीब छह महीने पहले उनकी बात सोशल मीडिया के जरिये दिल्ली निवासी कर्मवीर सिंह से हुई थी। उन्होंने कुछ लोगों को काम के सिलसिले में यूरोप भेजने के लिए उससे बात की।
विज्ञापन
कागजात दिखाकर भरोसे में लिया
इसके बाद कर्मवीर ने उनको अपने दिल्ली के सेक्टर सात रम्फा चौक, ओवार्का स्थित अपने कार्यालय बुलाया। वहां उनको अपनी कंपनी से संबंधी कागजात आदि दिखाकर भरोसे में ले लिया। इसके बाद उन्होंने समय-समय पर कर्मवीर को 5.84 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
उसने तीन माह में काम कराने का वादा किया, लेकिन काम नहीं हुआ। इसके बाद कर्मवीर ने मोबाइल कॉल रिसीव करना बंद कर दी। वह दोबारा कर्मवीर के ऑफिस गईं तो पता लगा उसने ऑफिस खाली कर दिया है। घर भी बेच दिया है। एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।