फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां तुझे प्रणाम: तिरंगामय हुआ बरेली... देशप्रेम का संदेश लेकर निकला वाहनों का काफिला; देखिए तस्वीरें

Tue, 13 Aug 2024 08:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Aug 2024 08:45 PM IST
विज्ञापन
maa tujhe pranam tiranga rally convoy of vehicles came out carrying the message of patriotism
तिरंगा रैली - फोटो : अमर उजाला

बरेली में स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अमर उजाला के अभिनव अभियान 'माँ तुझे प्रणाम' का आगाज तिरंगा यात्रा (वाहन रैली) से हुआ। देशप्रेम का संदेश लेकर वाहनों का काफिला निकला। मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बरेली क्लब से यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने हर घर तिरंगा लगाने की अपील भी की।



झारखंड के राज्यपाल ने अमर उजाला के इस अभियान को सराहा। इस मुहिम से जुड़ने के लिए शहरवासियों को प्रेरित किया। इसी के साथ देशप्रेम से ओतप्रोत कार्यक्रमों की शृंखला का आगाज हुआ। तिरंगा यात्रा से जुड़ने के लिए लोग सुबह सात बजे से ही बरेली क्लब पहुंच गए थे। सभी ने हर्षोल्लास के साथ एकजुटता और सौहार्द का संदेश देते हुए तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। तिरंगा टोपी, ब्रेसलेट, टीशर्ट, पटका पहनकर, राष्ट्रध्वज लहराते हुए शहरवासी इस यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान महापौर उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, भाजपा नेता राजकुमार शर्मा, उद्यमी अजय शुक्ला, डॉ. विनोद पागरानी, एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव, सीओ मीरगंज हर्ष मोदी, टीआई मनीष शर्मा मौजूद रहे।

maa tujhe pranam tiranga rally convoy of vehicles came out carrying the message of patriotism
तिरंगा रैली में शामिल थार - फोटो : अमर उजाला

रिमझिम फुहारों ने किया स्वागत
तिरंगा यात्रा की शुरुआत से प्रकृति भी आह्लादित रही। आरंभ से विश्राम तक, बादल छाए रहे। रिमझिम फुहारों ने इसका स्वागत किया। खुशनुमा मौसम में यात्रा बरेली क्लब से शुरू होकर गांधी उद्यान, चौकी चौराहा, अय्यूब खां चौराहा, नॉवल्टी चौराहा, महादेव पुल, धर्मकांटा से सेलेक्शन प्वॉइंट चौराहा, शील चौराहा, बांके बिहारी मंदिर होते हुए आदिनाथ चौराहा से घूमकर स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई।

maa tujhe pranam tiranga rally convoy of vehicles came out carrying the message of patriotism
तिरंगा रैली - फोटो : अमर उजाला

जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से यात्रा का स्वागत
उद्यमियों और व्यापारियों ने तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जलपान वितरण भी किया। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन शाखा बरेली के सचिव रजत मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष सलिल बंसल, गौरव भसीन, शार्दुल ने केके हॉस्पिटल रोड पर स्वागत किया। उप्र व्यापारी सुरक्षा फोरम के महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला के नेतृत्व में दीपक द्विवेदी, प्रभजीत सिंह, प्रमोद रघुवंशी, मोबिन सलमानी, सतीश गुप्ता, मनु गुप्ता व अन्य सदस्यों ने स्टेडियम रोड पर स्वागत किया। रैली के निर्धारित मार्ग पर लोगों ने अपने घर की छत से भी पुष्पवर्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
maa tujhe pranam tiranga rally convoy of vehicles came out carrying the message of patriotism
डीएम रविंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला

हर घर पर तिरंगा लगाने की अपील
स्पोर्ट्स स्टेडियम में तिरंगा यात्रा के विश्राम के बाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने देश की आजादी में बरेली के क्रांतिकारियों के योगदान को साझा किया। उन्होंने रोहिला सरदार खान बहादुर खान, सेठ दामोदर स्वरूप, प्रताप चंद्र आजाद, श्रीराम मूर्ति की भूमिका रेखांकित की। साथ ही, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बरेली के प्रत्येक नागरिक से घर पर तिरंगा लगाने की अपील की।

विज्ञापन
maa tujhe pranam tiranga rally convoy of vehicles came out carrying the message of patriotism
मेयर डॉ. उमेश गौतम - फोटो : अमर उजाला

हर घर व दुकान पर लगाएं तिरंगा
महापौर उमेश गौतम ने कहा कि आजादी के पर्व से दो दिन पहले अमर उजाला की तिरंगा यात्रा ने लोगों में देशभक्ति का भाव जगाने का सार्थक प्रयास किया। लोग तिरंगा लगाने के मानकों को लेकर असमंजस में रहते हैं। जबकि, नियम बदल गए हैं। अब दिन हो या रात, घर, प्रतिष्ठान व संस्थान पर 24 घंटे झंडा लहरा सकते हैं। जो जोश रैली में दिखा, वही जोश प्रत्येक शहरवासी में दिखना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed