{"_id":"66b987323806fa06720196b9","slug":"fire-in-punjab-mail-at-shahjahanpur-powder-flying-in-air-was-mistaken-for-smoke-alarm-rang-after-cylinder-fell-2024-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Punjab Mail: हवा में उड़े पाउडर को समझा धुआं... सिलिंडर के गिरने के बाद बजे अलार्म; देखते ही मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Mail: हवा में उड़े पाउडर को समझा धुआं... सिलिंडर के गिरने के बाद बजे अलार्म; देखते ही मची भगदड़
Mon, 12 Aug 2024 09:56 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 12 Aug 2024 09:56 AM IST
विज्ञापन
Fire In Punjab Mail
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब मेल में शरारती तत्वों की अग्निशमन सिलिंडर से छेड़खानी यात्रियों पर भारी पड़ी। सिलिंडर के गिरने के बाद बजे अलार्म और हवा में उड़े पाउडर को धुआं बताकर किसी ने आग लगने की गलत जानकारी देकर खलबली मचा दी। यात्री जान बचाने के लिए भागे तो चलती ट्रेन में चीख-पुकार मच गई।
Fire In Punjab Mail
- फोटो : अमर उजाला
यात्रियों को उतारने के बजाय बनाते रहे वीडियो
शाहजहांपुर स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद घायल यात्रियों को बोगी से उतारने के बजाय लोग वीडियो बनाते रहे। कोई सामने नहीं आने पर सीएमआई और सीआईटी केके यादव बोगी में चढ़े और घायलों को नीचे उतारा। इस बीच घायल अन्य यात्रियों के बयान भी दर्ज किए गए।
शाहजहांपुर स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद घायल यात्रियों को बोगी से उतारने के बजाय लोग वीडियो बनाते रहे। कोई सामने नहीं आने पर सीएमआई और सीआईटी केके यादव बोगी में चढ़े और घायलों को नीचे उतारा। इस बीच घायल अन्य यात्रियों के बयान भी दर्ज किए गए।
Fire In Punjab Mail
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेन के कोच में आग लगने की एक माह में तीसरी अफवाह
एक माह के भीतर रविवार को तीसरी बार ट्रेन के कोच में आग लगने की अफवाह फैली। भगदड़ की वजह से यात्रियों की जान जोखिम में पड़ी। एक माह के भीतर इस तरह की यह तीसरी वारदात है। इससे पहले के दो मामलों की जांच अभी अटकी हुई है। इधर, अफवाहों की वजह से फिर यात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई।
एक माह के भीतर रविवार को तीसरी बार ट्रेन के कोच में आग लगने की अफवाह फैली। भगदड़ की वजह से यात्रियों की जान जोखिम में पड़ी। एक माह के भीतर इस तरह की यह तीसरी वारदात है। इससे पहले के दो मामलों की जांच अभी अटकी हुई है। इधर, अफवाहों की वजह से फिर यात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fire In Punjab Mail
- फोटो : अमर उजाला
14 जुलाई को 13308 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस के सामान्य कोच में आग लगने जैसी बदबू आने पर पितांबरपुर स्टेशन के पास यात्रियों ने चेन पुलिंग करके ट्रेन को रोक दिया था। इस दौरान भी कई यात्री ट्रेन से गिरकर जख्मी हो गए थे। 21 जुलाई को 04303 बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के जनरल कोच में गुमथल स्टेशन के पास आग बुझाने का सिलिंडर लीक होने से भगदड़ मची थी। दोनों मामलों की जांच अभी पूरी नहीं हो सकी है।
पं
पं
विज्ञापन
Fire In Punjab Mail
- फोटो : अमर उजाला
जाब मेल में रविवार सुबह हुई घटना की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सिलिंडर सही ढंग से टंगा था। किसी शरारती तत्व ने उसकी पिन को पुश कर दिया। इस मामले में भी अधिकारी जांच और शरारती तत्वों की पहचान कराने की बात कह रहे हैं। फिलहाल, किसी शरारती तत्व की पहचान नहीं हो सकी है।