{"_id":"6abb7c8344bb0da9010ac16c","slug":"body-of-young-man-found-in-pit-at-shahjahanpur-railway-station-identity-unknown-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: रेलवे स्टेशन पर 35 वर्षीय युवक का शव गड्ढे में मिला, मचा हड़कंप; पुलिस पहचान में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: रेलवे स्टेशन पर 35 वर्षीय युवक का शव गड्ढे में मिला, मचा हड़कंप; पुलिस पहचान में जुटी
Tue, 29 Sep 2026 02:24 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:24 PM IST
सार
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर के लिए खोदे गए गड्ढे में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिला। गड्ढे में बारिश का पानी भरा हुआ था।
विज्ञापन
गड्ढे में मिला युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन पुल के पास एस्केलेटर लगाने के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में मंगलवार सुबह करीब 35 वर्षीय युवक का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
निर्माण विभाग की ओर से रेलवे स्टेशन पर पुल के पास एस्केलेटर लगाने के लिए गड्ढा खोदा गया था। शुक्रवार से हुई भारी बारिश के कारण इसमें पानी भर गया। मंगलवार सुबह पानी में शव उतराता देखकर रेलवे कर्मचारियों ने अधिकारियों को सूचना दी। रेलवे से मिले मेमो के आधार पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
जीआरपी की प्रारंभिक जांच में शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष है। उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन