फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man dies after falling from roof during monkey attack in Bareilly

बरेली: बंदरों ने किया हमला, छत से गिरकर युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Tue, 29 Sep 2026 08:51 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 29 Sep 2026 08:51 PM IST
सार

बरेली में बंदरों का आतंक थम नहीं रहा है। कैंट क्षेत्र में बंदरों ने एक युवक को छत पर दौड़ा दिया, जिससे नीचे गिरकर उसकी मौत हो गई। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
man dies after falling from roof during monkey attack in Bareilly
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : स्रोत- परिजन

विस्तार

बरेली के कैंट क्षेत्र के भौआपुर गांव के धर्मपाल कश्यप (39 वर्ष) को सोमवार शाम छत पर बंदरों ने दौड़ा दिया। इस कारण वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गए। परिजन उनको अस्पताल लेकर गए। जहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पोस्टमॉर्टम हाउस पर सुभाष ने बताया कि सोमवार शाम घर में बंदरों का झुंड घुस गया था। पिता धर्मपाल उनको भगाने के लिए छत पर चले गए। इस दौरान बंदरों ने उनको दौड़ा दिया। बचने की कोशिश में वह छत से नीचे गिर गए। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उनको अस्पताल लेकर गए। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने धर्मपाल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


परिवार की रोजी-रोटी का सहारा छिना
धर्मपाल की मौत से परिवार में मातम पसरा है। वह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी पत्नी और चार छोटे बच्चे गमगीन हैं। परिवार की रोजी-रोटी का सहारा छिन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंदरों ने युवक पर किया हमला, हाथ में काटा
कैंट थाना क्षेत्र के चनहेटी गांव निवासी 35 वर्षीय पिंटू पर मंगलवार दोपहर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। एक बंदर ने उनके हाथ में काटकर लहूलुहान कर दिया। पिंटू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे वह कांधरपुर गांव में कपड़े की फेरी कर रहे थे। इस दौरान बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। एक बंदर ने उनके हाथ में काट लिया, इससे वह जख्मी हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने बंदरों को वहां से भगाकर पिंटू को बचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed