फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Preparations underway to operate the Bareilly-Bhuj Express from Lucknow.

Bareilly News: बरेली-भुज एक्सप्रेस को लखनऊ से चलाने की तैयारी

Tue, 29 Sep 2026 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to operate the Bareilly-Bhuj Express from Lucknow.
पीलीभीत, मैलानी, लखीमपुर, सीतापुर होकर संचालन प्रस्तावित, संभावित समय सारिणी जारी
विज्ञापन

बरेली। बरेली-भुज के बीच अप-डाउन सप्ताह में तीन-तीन दिन चलने वाली 14311-12, 14321-22 बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस को बरेली के स्थान पर लखनऊ से चलाने की कवायद तेज हो गई है। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने इस गाड़ी को लखनऊ तक चलाने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अनुरोध किया था।
बरेली से पीलीभीत, मैलानी, लखीमपुर खीरी होकर गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस और कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। लंबी दूरी की कुछ विशेष गाड़ियां भी इस रूट से गोरखपुर और कोलकाता तक चलाई जा रही हैं, लेकिन इस रूट से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, गुजरात आदि राज्यों के लिए कनेक्टिविटी नहीं है।
विज्ञापन

बरेली-भुज एक्सप्रेस के लखनऊ-भुज के बीच संचालन के लिए रेलवे के चीफ पैसेंजर ट्रांसपोर्टेशन मैनेजर आशीष भाटिया की ओर से संभावित समय सारिणी जारी की गई है। इस समय सारिणी के अनुसार गाड़ी के बरेली से छूटने और बरेली आने का समय पूर्ववत रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन की प्रस्तावित समय सारिणी
लखनऊ से यह गाड़ी रात 10 बजे चलने के बाद 12:10 बजे सीतापुर, 12:52 बजे लखीमपुर, 1:55 बजे मैलानी, 2:50 बजे पूरनपुर, 3:55 बजे पीलीभीत, तड़के 5:05 बजे इज्जतनगर और 5:50 बजे बरेली आएगी। यहां से सुबह 6:35 बजे भुज के लिए रवाना होगी। इसी तरह वापसी में यह ट्रेन भुज से शाम 4:15 बजे चलकर अगले दिन रात 8:35 बजे बरेली आएगी। यहां से 9:25 बजे चलकर रात 10 बजे इज्जतनगर, 11:05 बजे पीलीभीत, 12:10 बजे पूरनपुर, 1:05 बजे मैलानी, दो बजे लखीमपुर खीरी, 2:40 बजे सीतापुर और तीसरे दिन सुबह 4:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर अली ने बताया कि समय सारिणी ट्रेन के रूट में आने वाले सभी मंडल मुख्यालयों को भेजकर आपत्तियां मांगी गई हैं। इनके निस्तारण के बाद समय सारिणी को रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी। वहां से अनुमति मिलने पर ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

दोनों रूटों पर यात्रा का समय भी अलग-अलग
14311-12, 14321-22 बरेली भुज एक्सप्रेस का बरेली से दिल्ली तक समान रूट है। दिल्ली से निकलने के बाद दोनों गाड़ियां अलग-अलग रूट से यात्रा पूरी करती हैं। लखनऊ से संचालन होने पर 14311-12 लखनऊ-भुज एक्सप्रेस एक ओर से 50.12 और दूसरी ओर से 50.58 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 36:50 घंटे में 1,846 किमी की दूरी तय करेगी। यह गाड़ी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के विभिन्न शहरों को जोड़ती है। 14321-22 गाड़ी का संचालन लखनऊ से शुरू होने के बाद ट्रेन एक ओर से 49.69 और दूसरी ओर से 50.57 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 34:30 घंटे में 1,731 किमी की दूरी तय करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed