फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखीमपुर बवाल: 500 से अधिक उपद्रवी, 35-40 पुलिसवाले, रात में पुलिस पर हमला, होता रहा पथराव-तोड़फोड़ और आगजनी

Wed, 15 Apr 2026 10:16 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 15 Apr 2026 10:16 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी के बांकेगंज इलाके के गांव मोतीपुर में मंगलवार शाम डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा टूटने के बाद जमकर बवाल हुआ। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस पर पथराव किया। खदेड़े जाने पर हिंसक भीड़ ने सीओ गोला रमेश तिवारी को दौड़ा लिया और उनकी व नायब तहसीलदार की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। उन्हें बीच सड़क पर पलट दिया और दो गाड़ियों में आग भी लगा दी।

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri Violence 500 Mob Attacks Police Stone Pelting Arson Government Vehicles Burnt Night Chaos
Lakhimpur Kheri Violence - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लखीमपुर खीरी के बांकेगंज के मोतीपुर गांव में मंगलवार शाम हुए बवाल के बाद बवालियों ने रात के अंधेरे में पुलिस पर पथराव कर दिया। जब तक पुलिस कुछ समझ पाती, तब तक कई वाहनों में तोड़फोड़ के बाद दो सरकारी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। उग्र प्रदर्शन, आगजनी, पथराव और लाठीचार्ज से दहशत का माहौल बन गया।


बाजारों में दुकानें बंद हो गई और लोग घरों में कैद हो गए। करीब 500 प्रदर्शनकारियों से 35-40 पुलिसकर्मी ही मोर्चा लेते दिखे। यही कारण रहा कि प्रदर्शनकारियों से बचने के लिए पुलिस को भी सुरक्षित जगह तलाशनी पड़ी। मैलानी थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी पथराव में घायल हुए हैं। 
 
Lakhimpur Kheri Violence 500 Mob Attacks Police Stone Pelting Arson Government Vehicles Burnt Night Chaos
भीड़ ने गाड़ी में लगाई आग - फोटो : संवाद
ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 10 के मोतीपुर गांव के लोग मंगलवार दोपहर डॉ. भीमराम राव आंबेडकर की जयंती पर माल्यार्पण के बाद जुलूस निकाल रहे थे। इस दौरान शाम करीब चार बजे मूर्ति हटाए जाने और क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना से आक्रोश भड़क गया। घटना की जानकारी संसारपुर चौकी पुलिस को मिली। चौकी के छह सात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। 

 
Lakhimpur Kheri Violence 500 Mob Attacks Police Stone Pelting Arson Government Vehicles Burnt Night Chaos
मौके पर पहुंचीं डीएम और एसपी - फोटो : संवाद
पुलिस को देख महिलाओं ने मूर्ति को लगवाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया और बांकेगंज-कुकरा मार्ग पर बड़ी नहर पुल के बीच धरना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और करीब चार घंटे तक मार्ग पर जाम रहा। इससे पहले जब घटना की जानकारी पुलिस के आलाधिकारियों को हुई तो मैलानी और गोला थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया तो लोग और भड़क गए। प्रदर्शन उग्र होने के बाद आगजनी, पथराव और लाठीचार्ज हो गया। बांकेगंज कस्बे के आसपास के लोग दुकानें बंद करके निकल गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lakhimpur Kheri Violence 500 Mob Attacks Police Stone Pelting Arson Government Vehicles Burnt Night Chaos
लोगों से बात करतीं डीएम और एसपी - फोटो : संवाद
नायब तहसीलदार और संसारपुर चौकी प्रभारी की गाड़ी में लगा दी आग
कुछ ही देर बाद नायब तहसीलदार की टाटा सूमो गाड़ी और संसारपुर चौकी प्रभारी की बोलरो गाड़ी में आग भी लगा दी गई। पथराव से संसारपुर चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव, एक अन्य दरोगा, मैलानी थाने के इंस्पेक्टर के हमराही सिपाही अरुण कुमार और सूरज समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा अतिरिक्त बल मौके पर पहुंचा। पीएसी भी बुला ली गई, जिसके बाद देर शाम हालात पर काबू किया जा सका। देर शाम जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।
 
विज्ञापन
Lakhimpur Kheri Violence 500 Mob Attacks Police Stone Pelting Arson Government Vehicles Burnt Night Chaos
गाड़ी को सड़क पर पलटा - फोटो : संवाद
सैकड़ों लोग जुटे: प्रधान
ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 10 के प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार का कहना है कि जहां आंबेडकर मूर्ति रखी गई थी, उसके बगल में पुलिस एक महिला की भूमि पर दीवार की नीव भरवा रही थी। इस दौरान कुछ ही देर में लगी मूर्ति वहां से हटा दी गई। इससे नाराज बाबा साहब के सैकड़ों अनुयायियों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इससे गुस्साई महिलाएं धरना पर बैठ गई और मूर्ति को पुनः उसी स्थान पर लगाने की मांग करने लगीं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed