{"_id":"5f38aa4438ce2c395a6d4e78","slug":"lakhimpur-kheri-girl-brutally-murder-after-sexual-harassment-eyes-damage-legs-tied-scarf-was-tight-around-neck","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12 साल की बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार, आंखें फोड़ी, दुष्कर्म किया, जीभ काटी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 साल की बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार, आंखें फोड़ी, दुष्कर्म किया, जीभ काटी...
Sun, 16 Aug 2020 09:08 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 16 Aug 2020 09:08 AM IST
विज्ञापन
Lakhimpur Kheri case
- फोटो : एएनआई/सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मासूम बच्ची के साथ बर्बरता करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। पोस्टमार्ट रिपोर्ट में मासूम के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। आपको बता दें कि शुक्रवार को लखीमपुर खीरी के थाना ईसानगर क्षेत्र अंतर्गत गन्ने के खेत में 12 साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। उसकी दोनों आंखें फूटीं थीं। गले में दुपट्टा कसा था तो पैर बंधे थे।
एसपी सत्येंद्र कुमार
- फोटो : एएनआई
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना ईसानगर क्षेत्र के एक ग्रामीण की 12 वर्षीय पुत्री शुक्रवार को दोपहर दो बजे खेतों की ओर गई थी, लेकिन वह शाम तक घर नहीं लौटी। इससे परिवार के लोग परेशान होने लगे और उसकी तलाश की।
फाइल फोटो
गांव में काफी तलाश करने के बाद जब बच्ची का कोई पता नहीं चला तो परिवार वालों ने गांव वालों के साथ मिलकर खेतों में खोज शुरू की। खोजबीन में घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर स्थित झन्नू यादव के खेत में बालिका का शव मिल गया। शव देख परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बालिका की दोनों आंखें फूटी हुईं थी, उसके गले में उसी का दुपट्टा कसा था और दोनों पैर बंधे थे। सूचना पर एएसपी अरुण कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
एसपी सत्येंद्र कुमार
- फोटो : एएनआई
लखीमपुर खीरी एसपी सत्येंद्र कुमार का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
The post mortem report of the 13-year-old girl (whose body was found in a field in Isanagar), confirms rape: Satyendra Kumar, SP Lakhimpur Kheri https://t.co/6peOBSa0vO pic.twitter.com/SRAKCnJ8PE
— ANI UP (@ANINewsUP) August 16, 2020