{"_id":"5fab5a592a0444593d3d4d23","slug":"kanchan-murder-case-new-story-of-police-sunil-shastri-new-confession","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंचन हत्याकांड में नया मोड़, पुलिस की नई कहानी...सुनील शास्त्री के इस ‘कबूलनामे’ से सब हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंचन हत्याकांड में नया मोड़, पुलिस की नई कहानी...सुनील शास्त्री के इस ‘कबूलनामे’ से सब हैरान
Wed, 11 Nov 2020 08:58 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 11 Nov 2020 08:58 AM IST
विज्ञापन
kanchan murder case
- फोटो : अमर उजाला
बरेली की कंचन मिश्रा के हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। आरोपी पति ने पहले घर में गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल की थी। लेकिन अब बरेली पुलिस की जुबान से कंचन की हत्या की नई कहानी मंगलवार को सामने आई। पुलिस की लिखापढ़ी के मुताबिक सुनील शास्त्री अपनी पहली पत्नी सीमा के साथ कंचन को लेकर रामगंगा पहुंचा था जहां तीनों ने पहले गंगा स्नान किया और फिर सुनील ने अंधेरे में ही चाकू मारकर कंचन की हत्या कर दी और शव अखा तिराहे पर फेंक दिया।
kanchan murder case
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले सुनील शास्त्री ने अपने बयान में कंचन की हत्या पीलीभीत में अपने ही घर में करना कबूल किया था। कंचन के हत्यारोपी सुनील शास्त्री और उसकी पहली पत्नी सीमा से थाना बिशारतगंज में रात भर पूछताछ की गई। एसपी देहात डॉ. संसार सिंह के मुताबिक सुनील ने बताया कि उसने कंचन की पीलीभीत अपने घर नहीं बल्कि रामगंगा के पास अखा तिराहे के पास ही हत्या की थी।
kanchan murder case
- फोटो : अमर उजाला
सुनील ने बताया कि 29 अक्तूबर की सुबह वह कंचन को गंगा स्नान कराने के बहाने रामगंगा घाट लाया था जहां कंचन के मायके के लोग भी स्नान करने पहुंचे थे। सुनील के मुताबिक कंचन ने शादी के लिए उसकी नाक में दम कर रखा था। योजना के मुताबिक शाम को अंधेरा होने के बाद उसने पत्नी सीमा के साथ कंचन को मार डाला। पुलिस ने सुनील की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और उसकी वैगनआर कार की भी बरामदगी दिखाई है। सीओ चमन सिंह चाबड़ा ने बताया कि छानबीन में सुनील शास्त्री और कंचन मिश्रा की शादी का कोई साक्ष्य नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंचन हत्याकांड की आरोपी सीमा और सुनील शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला
उठा सवाल.. अदालत में कैसे टिकेगा केस
पुलिस की नई कहानी से यह सवाल उठने लगा है कि कंचन की हत्या का केस अब अदालत में कितना टिक पाएगा। दरअसल पुलिस ने अब अपनी लिखापढ़ी में रामगंगा में स्नान के दौरान कंचन के मायके वालों की भी मौजूदगी दिखाई है ताकि उन्हें इस केस में गवाह बनाया जा सके लेकिन एक तो सवाल यह है कि इसे साबित करने के लिए वह अदालत में कितने ठोस सबूत पेश कर पाएगी
पुलिस की नई कहानी से यह सवाल उठने लगा है कि कंचन की हत्या का केस अब अदालत में कितना टिक पाएगा। दरअसल पुलिस ने अब अपनी लिखापढ़ी में रामगंगा में स्नान के दौरान कंचन के मायके वालों की भी मौजूदगी दिखाई है ताकि उन्हें इस केस में गवाह बनाया जा सके लेकिन एक तो सवाल यह है कि इसे साबित करने के लिए वह अदालत में कितने ठोस सबूत पेश कर पाएगी
विज्ञापन
सुनील और सीमा
- फोटो : अमर उजाला
दूसरा सवाल यह भी है कि कंचन के भाई की ओर से पहले दर्ज कराई गई दहेज हत्या की रिपोर्ट में इसका जिक्र क्यों नहीं है। इसके अलावा पुलिस को नई कहानी कॉल डिटेल के आधार पर भी साबित करनी होगा। यह वह कैसे कर पाएगी, इसका भी फिलहाल कोई जवाब नहीं है।