{"_id":"5f43d244d2013604e23ec35a","slug":"janta-curfew-and-lockdown-completes-5-months-see-bareilly-now-and-then-in-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बरेली में लौटने लगी बाजारों और गलियों की रौनक, तस्वीरों में देखें पांच महीनों में क्या बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में लौटने लगी बाजारों और गलियों की रौनक, तस्वीरों में देखें पांच महीनों में क्या बदला
Mon, 24 Aug 2020 08:22 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 24 Aug 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
बरेली में लौटने लगी रौनक
- फोटो : अमर उजाला
जनता कर्फ्यू से लेकर लॉकडाउन और कई चरणों से होते हुए अनलॉक तक के सफर को आज पांच महीने पूरे हो गए। देश ने इन पांच महीनों में ऐसे बदलाव देखे हैं जिनकी कल्पना भी नहीं की गई थी। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में भी एक वक्त शहर और गलियां गुलजार रहती थीं। लॉकडाउन के दौरान यहां सन्नाटा पसर गया, लेकिन जैसे-जैसे समय बीत रहा है शहर में रौनक फिर से लौटती नजर आ रही है। तस्वीरों में देखें इन दिनों कैसा है बरेली का हाल-
बरेली एसएसपी दफ्तर
- फोटो : अमर उजाला
उन दिनों जब सख्ती से लॉकडाउन लागू था और कोरोना अपने चरम पर था, तो बरेली में एसएसपी दफ्तर सूना पड़ा रहता था। अब यहां सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए सुनवाई हो रही है। बरेली एसएसपी दफ्तर में अब अधिकारी अंदर कक्ष में बैठकर बाहर खड़े फरियादियों से कुछ इस तरह बात करते हैं।
कुतुबखाना चौराहा
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के प्रमुख स्थल कुतुबखाना चौराहा पर इन दिनों कुछ इस तरह भीड़ जुट रही है। लोग धीरे-धीरे बाजार आने-जाने लगे हैं। हालांकि लॉकडाउन के दौरान यह बाजार बिल्कुल सुनसान पड़ा रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुतुबखाना के पास इस गली में चाट व अन्य फास्टफूड की दुकानों के पास भीड़ लगी रहती थी
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में कुतुबखाना के पास इस गली में चाट व अन्य फास्टफूड की दुकानों के पास भीड़ लगी रहती थी। कोरोना और लॉकडाउन ने इस गली की रौनक छीन ली, लेकिन अब अनलॉक के बाद लोग फिर से यहां नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन
इंद्रा मार्केट
- फोटो : अमर उजाला
सड़क पर लगने वाले बाजार के रूप में प्रसिद्ध बरेली की इंद्रा मार्केट अब दोबारा से सड़क पर सजने लगी है। लोग यहां खरीदारी करते नजर आ रहे हैं।