फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: सात गोलियां खाकर भी न डिगे, अब कान पकड़कर उठक-बैठक... बेहद गरीब परिवार में जन्मे चर्चित IAS रिंकू की कहानी

Wed, 30 Jul 2025 12:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 30 Jul 2025 12:51 PM IST
सार

मुजफ्फनगर से आए रिंकू सिंह राही सोमवार रात पुवायां के एसडीएम का पदभार ग्रहण करनेे के बाद मंगलवार को ही चर्चा में आ गए। नवागत एसडीएम ने चार्ज लेने के बाद पहले ही दिन एक वकील के मुंशी से उठक-बैठक लगवा दी। बाद में वकीलों के सामने खुद उठक-बैठक लगाई।

विज्ञापन
IAS Rinku Singh famous officer sit ups in front of lawyer in shahjahanpur seven bullets not dampen his courage
एसडीएम रिंकू सिंह राही ने कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर के पुवायां में अधिवक्ता एसडीएम रिंकू सिंह राही को रोकते ही रह गए लेकिन वह पांच बार उठक-बैठक कर ही रुके। उन्होंने तहसील परिसर के गंदे शौचालयों के लिए खुद को दोषी ठहराया और सजा भी दी। 


इससे पहले एक अधिवक्ता ने पीछे से उनका हाथ पकड़ लिया तो उसे झिड़क दिया। अधिवक्ता कहते रहे... रहने दीजिए, रहने दीजिए, मगर वह नहीं माने। तहसील परिसर में धरने पर बैठे अधिवक्ताओं के पास जब एसडीएम गए तो उन्होंने कहा कि नारेबाजी की आवाज उनके चैंबर में नहीं आनी चाहिए। 

इस पर अधिवक्ताओं ने कहा कि कांवड़ लेकर गुजर रहे श्रद्धालुओं के डीजे से तो बहुत शोर होता है। इस पर एसडीएम ने कहा कि वह यह भी देखेंगे। तब तक वकीलों ने मुंशी से उठक-बैठक कराने का मुद्दा उठा दिया। 
 
IAS Rinku Singh famous officer sit ups in front of lawyer in shahjahanpur seven bullets not dampen his courage
एसडीएम रिंकू सिंह राही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साथ ही यह भी कहा कि जब शौचालय गंदे पड़े हैं तो लघुशंका के लिए कोई व्यक्ति कहां जाएगा। इतना सुनते ही एसडीएम ने इसके लिए अपने को जिम्मेदार मानते हुए पूछ लिया कि तहसील में सबसे बड़ा अधिकारी कौन? मौजूद लोगों ने जवाब में कहा- एसडीएम। इतना कहते ही उन्होंने उठक बैठक लगानी शुरू कर दी। इससे वकीलों समेत अन्य उपस्थित लोग हैरान रह गए। करीब 40 सेकंड के इस घटनाक्रम के बाद तहसील बार अध्यक्ष सुभाष शुक्ला ने उनसे माइक लेकर खेद जताया।
 
IAS Rinku Singh famous officer sit ups in front of lawyer in shahjahanpur seven bullets not dampen his courage
एसडीएम रिंकू सिंह राही ने लगाई कान पकड़कर उठक-बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उठक-बैठक लगाने से मुझे कोई शर्म नहीं
मुआयने के समय एक युवक खुले में लघुशंका करता मिला। उससे उठक-बैठक लगवाई थी। वकीलों ने टॉयलेट गंदे होने की बात बताई, इस पर मैंने अपनी जिम्मेदारी मानते हुए वकीलों के सामने उठक-बैठक लगा दी। इसमें उन्हें किसी प्रकार की कोई शर्म महसूस नहीं हो रही है। - रिंकू सिंह राही, एसडीएम

 
विज्ञापन
विज्ञापन
IAS Rinku Singh famous officer sit ups in front of lawyer in shahjahanpur seven bullets not dampen his courage
एसडीएम रिंकू सिंह राही ने लगाई कान पकड़कर उठक-बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पर्स बेचने वाले से दस... मुंशी से लगवाईं 20 उठक-बैठक
एसडीएम के निशाने पर आए अधिवक्ता के मुंशी विजय कुमार ने बताया कि वह लघुशंका करके वापस आ रहे थे, तभी एसडीएम आ गए। उस वक्त पर्स बेचने एक अन्य व्यक्ति भी वहीं लघुशंका कर रहा था। एसडीएम ने उससे दस और मुंशी से 20 उठक-बैठक लगाने के लिए कहा। उनके साथ मौजूद नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी ने उठक-बैठक नहीं लगाने पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। इस पर विजय ने 20 उठक-बैठक लगा दीं।
विज्ञापन
IAS Rinku Singh famous officer sit ups in front of lawyer in shahjahanpur seven bullets not dampen his courage
एसडीएम रिंकू सिंह राही ने लगाई कान पकड़कर उठक-बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चर्चित रहे हैं एसडीएम रिंकू सिंह
पुवायां में नवागत एसडीएम रिंकू सिंह राही का अब तक का प्रशासनिक कार्यकाल काफी चर्चा वाला रहा है। मुजफ्फरनगर में तैनाती के दौरान समाज कल्याण विभाग की ओर से पेंशन आदि में वितरित 40 करोड़ रुपये में बड़ी गड़बड़ी पकड़ी थी। हालांकि इस खुलासे के बाद उन पर जानलेवा हमला भी हुआ था। घोटाला उजागर करने पर उनको सात गोलियां मारी गईं थीं। इसके बाद भी वह डिगे नहीं और 2022 में दिव्यांग कोटे से यूपीएससी की परीक्षा पास आईएएस अफसर बने। मसूरी में प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वह शाहजहांपुर नियुक्त किए गए, जहां उन्हें पुवायां का एसडीएम बनाया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed