फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: खिलौना उड़ाकर फैलाई जा रही अफवाह, बरेली-बदायूं में पुलिस के हाथ लगे 'ड्रोन', जांच में सामने आई हकीकत

Tue, 29 Jul 2025 02:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Jul 2025 02:08 PM IST
सार

पिछले कई दिनों से ड्रोन उड़ने और चोरों की अफवाह फैल रही है। इसकी हकीकत सोमवार को सामने आई, जब बरेली में पुलिस के हाथ ड्रोन लगे। दरअसल, जो ड्रोन पुलिस को मिले हैं, वो खिलौना हैं। बदायूं जिले में इस तरह का खिलौना एक महिला को खेत में पड़ा मिला। 

विज्ञापन
Police found drones and investigation revealed the truth of drone in Bareilly-Badaun
खिलौना ड्रोन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों ड्रोन उड़ने का शोर मच रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत और कौतूहल है, लेकिन हकीकत में यह सिर्फ अफवाह है। बरेली से इस तरह के मामले सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक मेड इन चाइना लिखे खिलौना ड्रोन से कुछ जगह शातिरों ने लोगों को डराने का काम किया है। जिले के कुछ हिस्सों में इसी तरह के खिलौना ड्रोन मिले हैं, जिनमें न कोई कैमरा और न रिकॉर्डिंग है। सिर्फ लाइट लगी है, जो रात में चमकती है। उधर, बदायूं जिले में मक्का काट रही महिला को भी खेत में खिलौना ड्रोन पड़ा मिला। पूर्व प्रधान महिला को ड्रोन के साथ बिल्सी थाने लेकर पहुंचे। पुलिस की जांच में वह ड्रोननुमा खिलौना निकला। पुलिस ने अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। 

Police found drones and investigation revealed the truth of drone in Bareilly-Badaun
खिलौना ड्रोन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली शहर से सटे इलाकों व ग्रामीण क्षेत्रों में रातभर ड्रोन उड़ने का शोर मच रहा है। सोमवार सुबह अफवाह को उस वक्त और बल मिला, जब फतेहगंज पश्चिमी के मड़ौली गांव में एक मकान की छत पर ड्रोन जैसा खिलौना पड़ा मिला। 
Police found drones and investigation revealed the truth of drone in Bareilly-Badaun
जानकारी देते फतेहगंज पश्चिमी के थाना प्रभारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस जांच में पता लगा कि यह ड्रोन नहीं, खिलौना है। ई-कॉमर्स साइट पर उसकी कीमत 863 रुपये निकली। उसमें कैमरा भी नहीं था। यह रिमोट एक्सेस से 300 मीटर तक जा सकता था। बैटरी बैकअप भी केवल पांच मिनट का था। एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने बताया कि बैटरी डिस्चार्ज होने से यह गिरा होगा। यह किसी खुराफाती की करतूत है, जिसका पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Police found drones and investigation revealed the truth of drone in Bareilly-Badaun
बाकरगंज चौकी प्रभारी वकार अहमद के हाथ में खिलौना ड्रोन - फोटो : पुलिस विभाग
किला थाने के बाकरगंज से भी इसी तरह का मामला सामने आया है। बाकरगंज चौकी प्रभारी वकार अहमद ने बताया कि ग्रामीणों ने ड्रोन मिलने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां एक खिलौना मिला। यह रिमोट से उड़ाया जा सकता है। लोग इसे ड्रोन समझ रहे थे, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। कुछ अराजतत्व अफवाह फैला रहे हैं, जिनको जल्द पकड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
Police found drones and investigation revealed the truth of drone in Bareilly-Badaun
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

पुलिस चलाएगी जागरूकता अभियान
एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि ड्रोन से ज्यादा अफवाह फैल रही है। इस पर लोग ध्यान न दें। शादी व धार्मिक आयोजनों में भी आजकल ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल हो रहा है। उनको भी ड्रोन का इस्तेमाल करने से पहले पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई है। ग्राम सुरक्षा समितियों, सरकारी कर्मचारियों, मीडिया के जरिये पुलिस जागरूकता अभियान चलाएगी। उन्होंने अपील की कि किसी संदिग्ध व्यक्ति को देखें तो कानून हाथ में लेने के बजाय पुलिस को सूचना दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed