{"_id":"63a934056af6130b090a9047","slug":"husband-and-brother-in-law-accused-of-murder-sent-to-jail-2-innocent-children-with-grandmother-lakhimpur-kheri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लव मैरिज के बाद कत्ल: चार साल के हैदर ने पूछा- कहां गई अम्मी, ढाई वर्ष के हुमायूं को रोता देख फफक पड़ीं दादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव मैरिज के बाद कत्ल: चार साल के हैदर ने पूछा- कहां गई अम्मी, ढाई वर्ष के हुमायूं को रोता देख फफक पड़ीं दादी
Mon, 26 Dec 2022 03:38 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 26 Dec 2022 03:38 PM IST
विज्ञापन
lakhimpur kheri murder
- फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव हफीजपुर में 21 दिसंबर को अपनी पत्नी अक्सा फातिमा की हत्या के आरोपी मोहम्मद वसी और उसके भाई मोहम्मद सफी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वसी ने करंट लगाकर पत्नी को मौत के घाट उतारा और उसके शव को कमरे में दफना दिया था। वारदात में उसका भाई भी शामिल था। मां की सूचना पर पुलिस ने दोनों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। घटना से गांव में लोग इस कदर डरे हुए हैं कि शनिवार की शाम उमा शर्मा और अक्सा फातिमा के शव को जब कब्रिस्तान में दफन किया गया तो उस समय पुलिस की मौजूदगी में चंद लोग ही शामिल हुए। वसी के दो बेटे हैं। मां की हत्या और पिता के जेल जाने के बाद अब वृद्ध दादी ही दो मासूमों सहारा हैं।
दादी के साथ बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को अपने भाग्य को कोसती वृद्ध आशिया उस समय फफक कर रो पड़ीं, जब ढाई वर्ष का हुमायूं उसकी गोद में रो रहा था और चार वर्ष के हैदर अली ने पूछा कि अम्मी कहां गई है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
सीओ गोला राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण करंट से दर्शाया गया है। हत्यारोपी मोहम्मद वसी और उसके भाई मोहम्मद सफी का धारा 302 और 201 के तहत चालान किया गया है। घटना में प्रयुक्त करीब चार मीटर बिजली का तार भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में धर्म बदलवाकर निकाह करने वाले मोहम्मद वसी ने पत्नी उमा शर्मा उर्फ अक्सा फातिमा की 21 दिसंबर को करंट लगाकर हत्या कर दी। फिर उसका शव कमरे में ही दफन कर दिया।
विज्ञापन
Lakhimpur Kheri Murder
- फोटो : अमर उजाला
हफीजपुर गांव में बुधवार को हुई इस घटना का खुलासा तब हुआ जब साथ रहने वाली मां शुक्रवार को घर लौटीं। बहू के न दिखने पर पूछताछ में बेटे ने हत्या की बात बताई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।