फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीच सड़क लाशों का ढेर: जोरदार धमाका...आंख खुली तो देखा भयावह मंजर, खून से रंग गई सड़क, हर तरफ मची थी चीख-पुकार

Thu, 29 Sep 2022 10:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 29 Sep 2022 10:30 AM IST
विज्ञापन
horrific road accident in lakhimpur kheri Collision between truck and private bus on Sharda bridge
road accident in lakhimpur kheri - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी में धौरहरा से लखनऊ जा रही बस और लखीमपुर की ओर से आ रहे मिनी ट्रक की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए, तो डीसीएम भी पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई। आमने सामने की टक्कर से धमाका इतना जबरदस्त हुआ कि यात्रियों से लेकर आसपास से निकल रहे लोग तक दहशत में आ गए। कुछ देर का सन्नाटा और फिर उसके बाद सड़क पर चीख पुकार मच गई। आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। घायलों का कहना है कि कुछ पता ही नहीं चला, बस एक धमाका हुआ और हर तरफ चीख पुकार मच गई। धौरहरा के बाजार वार्ड निवासी गोलू रस्तोगी ने बताया कि बुधवार सुबह लखनऊ जाने के लिए सुबह करीब छह बजे बस में बैठे थे। पुल पर पहुंचते ही टक्कर हुए और देखते ही देखते बस के परखच्चे उड़ गए। कोई कुछ समझ ही नहीं पाया। 
horrific road accident in lakhimpur kheri Collision between truck and private bus on Sharda bridge
लखीमपुर में बड़ा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
धौरहरा निवासी शफीक ने बताया कि साली को लेकर लखनऊ जाने के लिए बस में सुबह छह सवार हुए। करीब दस मिनट बाद बस लखनऊ के लिए निकल पड़ी। ऐरा पुल पर पहुंचते ही अचानक एक तेज धमाका हुआ और हर तरफ चीख पुकार मच गई। 

horrific road accident in lakhimpur kheri Collision between truck and private bus on Sharda bridge
road accident in lakhimpur kheri - फोटो : अमर उजाला
धौरहरा निवासी खुशबू ने बताया कि मम्मी, पापा के साथ लखनऊ जाने के लिए बस में सुबह बैठे थे। हम तीनों लोग एक पास ही बैठे थी कि कुद देर बार एक तेज धमाका हुआ। थोड़ी देर के लिए तो आंखों के सामने अंधेरा छा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
horrific road accident in lakhimpur kheri Collision between truck and private bus on Sharda bridge
road accident in lakhimpur kheri - फोटो : अमर उजाला
बाद में देखा तो सड़क पर चीख पुकार मची थी। धौरहरा के हर्दी गुलरिया निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र रामगुलाम का कहना है कि हादसे के बारे में कुछ पता ही चला। बस एक धमाका हुआ और उसके बाद देखा तो आधी बस के परखच्चे उड़ चुके थे। 

विज्ञापन
horrific road accident in lakhimpur kheri Collision between truck and private bus on Sharda bridge
road accident in lakhimpur kheri - फोटो : अमर उजाला
चोट के आने के कारण बेहोशी छा गई और जब आंख खुली तो अपने को अस्पताल में पाया। महेवागंज निवासी रुबी ने बताया कि रिश्तेदार के साथ बस में बैठकर लखनऊ जा रहे थे। बस की रफ्तार तेज थी। करीब एक डेढ़ घंटे बाद अचानक तेज आवाज हुई और सड़क पर लोग बिखर गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed