फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: अंधेरे में होता ऐसे केबिन का इंतजाम, लड़कियों को कमीशन पर रखते हैं हुक्का बार वाले; खुले चौंकाने वाले राज

Sun, 06 Apr 2025 07:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 06 Apr 2025 07:53 AM IST
सार

बरेली में जिस हुक्का बार को सील किया गया है, उसका फीता मंत्री के भाई ने काटा था। सत्ताधारियों के गठबंधन से बेरोकटोक धंधा चल रहा था। स्थानीय पुलिस झांकती नहीं थी। 

विज्ञापन
hookah bars arrange couple cabins in dark In Bareilly Hookah bar owners keep girls on commission
hookah bar in bareilly - फोटो : अमर उजाला
बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र के डीडीपुरम में एसपी सिटी की टीम ने जिस हुक्का बार को दबिश मारकर सील किया, उसका शुभारंभ वेलेंटाइन डे से दो दिन पहले एक मंत्री के भाई ने फीता और केक काटकर किया था। यही वजह थी जो स्थानीय पुलिस इधर झांकती भी नहीं थी। अब कार्रवाई के बाद मामला सुलटाने की जुगाड़ की जा रही है।


कार्रवाई के दौरान सामने आया कि इनमें से एक कैफे की आड़ में हुक्का बार चल रहा था। कैफे में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ था। पुलिस की संयुक्त टीम ने चर्चित मनी सक्सेना के वी लव कैफे पर भी कार्रवाई की थी। 
 
hookah bars arrange couple cabins in dark In Bareilly Hookah bar owners keep girls on commission
लव कैफे किया गया सील - फोटो : अमर उजाला
मनी सक्सेना अपने पति मनमोहन और उसकी कंपनी में काम करने वाली युवतियों को अपनी मां की हत्या के आरोप में जेल भिजवा चुकी है। मनी सक्सेना और उसकी सहेली आरती तिवारी दोनों ही हुक्का बार चला रही थीं। मनी सक्सेना ने 2023 में वी लव कैफे खोला था। 12 फरवरी को इसका शुभारंभ सत्ताधारी मंत्री के भाई ने किया था। 
 
hookah bars arrange couple cabins in dark In Bareilly Hookah bar owners keep girls on commission
हुक्का बार में टेबल पर रखा हुक्का - फोटो : अमर उजाला
मनी सक्सेना ने कैफे के शुभारंभ का वीडियो भी सबको दिखाया था जिससे उसके रसूख पर सबको भरोसा रहे और कैफे पर ग्राहक बिना डरे आते रहें। वहीं आरती तिवारी भी राजनीतिक दलों से जुड़ी हुई है। उसके कैफे में भी राजनीति से जुड़े लोगों का आना-जाना था। अब दोनों से सभी करीबियों ने पल्ला झाड़ लिया है। आरती जिस संगठनों से जुड़ी थी उप संगठनों ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वहीं एसपी सिटी की कार्रवाई के बाद स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
hookah bars arrange couple cabins in dark In Bareilly Hookah bar owners keep girls on commission
कैफे के अंदर जांच करते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
लड़कियों को कमीशन पर रखते हैं हुक्का बार वाले
डीडीपुरम में हुक्का बार से लाखों रुपये की कमाई होती है। हुक्का बार मालिकों ने कैफे का लाइसेंस लेकर उसकी आड़ में दूसरे धंधे शुरू कर दिए हैं। हुक्का बार मालिकों ने ग्राहकों को फंसाने के लिए ऐसी लड़कियों को कमीशन पर रखा हुआ था जो यहां बैठकर हुक्का गुड़गुड़ाती हैं। हुक्का बार वाले युवकों को खुद फोन पर बताते हैं कि आज कैफे पर काफी लड़कियां हैं।
विज्ञापन
hookah bars arrange couple cabins in dark In Bareilly Hookah bar owners keep girls on commission
कैफे से बरामद हुए हुक्का - फोटो : अमर उजाला
इस वजह से रईस परिवारों के युवा कैफे पर आते हैं। रूचि नाम की लड़की को प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रूचि एक अन्य नाम से भी मशहूर है। वह डीडीपुरम के कई कैफे में दिखाई देती थी। उसको कैफे वाले कमीशन भी देते थे। दूसरे कैफे में उसके हुक्का पीते हुए वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed