{"_id":"5f55be268ebc3e43c92d954e","slug":"former-mla-niravendra-kumar-mishra-died-of-heart-attack-revealing-in-post-mortem-report","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हार्ट अटैक से हुई थी पूर्व विधायक निरवेंद्र मिश्रा की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्ट अटैक से हुई थी पूर्व विधायक निरवेंद्र मिश्रा की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Mon, 07 Sep 2020 10:29 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के त्रिकोलिया गांव में रविवार दोपहर जमीन पर कब्जा कर रहे लोगों का विरोध करने पहुंचे पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना (80) की झगड़े के दौरान मौत हो गई। हमले में पूर्व विधायक की पत्नी सीता, बेटा संजीव मिश्र और पुत्र वधू शीतल भी घायल हो गए। परिवारवालों का आरोप है कि पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या की गई है।
घायल विधायक का पुत्र
- फोटो : अमर उजाला
इसी आधार पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं देर रात हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मौत हृदयाघात की वजह से हुई है। उधर, मौत की खबर से गुस्साए लोगों ने हंगामा किया तो सीओ कुलदीप कुकरेती के निर्देश पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया। बाद में भीड़ ने कोतवाल सुनील कुमार सिंह को घेरा और कार्रवाई की मांग करने लगे।
डीएम व एसपी को जानकारी देते पूर्व विधायक के पुत्र
- फोटो : अमर उजाला
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी सतेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया। त्रिकोलिया गांव निवासी निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना निघासन विधान सभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं। परिजनों के अनुसार त्रिकोलिया बस स्टैंड के सामने सड़क के किनारे उनकी साढ़े चार एकड़ जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इसमें से कुछ जमीन उन्होंने बेच दी थी। आरोप है कि पूर्व विधायक की शेष जमीन पर दूसरे पक्ष के लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे जमीन कब्जा करने की जानकारी पर पूर्व विधायक के पुत्र संजीव मिश्र कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां पुलिसकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
पूर्व विधायक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि कब्जा करने का विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोग हमलावर हो गए। इसी बीच पूर्व विधायक भी वहां पहुंच गए तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा। घायल पूर्व विधायक जमीन पर गिर पड़े और अचेत हो गए। परिजन उन्हें पलिया स्थित अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।