फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bareilly: सियासी रसूख ऐसा कि ‘लक्ष्य’ से भटकती रही कार्रवाई, यह है रिसॉर्ट सील होने की पूरी कहानी

Sun, 30 Jun 2024 11:54 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Jun 2024 11:54 AM IST
विज्ञापन
former BJP MLA rajesh mishra brother resort sealed in bareilly
सीलिंग की कार्रवाई के दौरान रिसॉर्ट में मौजूद फोर्स - फोटो : अमर उजाला

बरेली के पीलीभीत बाइपास पर 22 जून को हुई फायरिंग के मामले में नामजद भाजपा के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल के भाई रमेश मिश्रा के लक्ष्य रिसॉर्ट को सील कर दिया गया। तीन-तीन नोटिस के बाद शनिवार को रिसॉर्ट पर हुई सीलिंग की कार्रवाई सवालों में है। सवाल उठ रहा है कि बीडीए पहले नोटिस जारी करने तक ही सीमित क्यों था? कहीं किसी दबाव में तो अधिकारी नहीं थे? नोटिस के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या सियासी रसूख के चलते कार्रवाई लक्ष्य से भटकती रही? साथ ही इधर, गोलीकांड में पूर्व विधायक के नामजद होते ही 26 जून को उनके भाई के लक्ष्य रिसॉर्ट पर कार्रवाई की पटकथा लिख दी गई। 



former BJP MLA rajesh mishra brother resort sealed in bareilly
बीडीए ने रिसॉर्ट पर चस्पा किए नोटिस - फोटो : अमर उजाला
बीडीए ने बीते बुधवार को रिसॉर्ट का शमन प्रस्ताव निरस्त कर दिया। साथ ही सीलिंग का निर्णय किया गया। यही नहीं शनिवार को सीलिंग की कार्रवाई के दौरान रिसॉर्ट पर तीन-तीन नोटिस चस्पा करके पुरानी कार्रवाइयों का ब्योरे को भी दर्शाया गया है। 
former BJP MLA rajesh mishra brother resort sealed in bareilly
लक्ष्य रिसॉर्ट सील - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्य रिसॉर्ट का मामला वर्ष 2022 से चल रहा है। इसका निर्माण गलत होने को लेकर आखिरी नोटिस 26 अगस्त 2022 को दिया गया था। उस नोटिस में आपत्तियों का निराकरण जल्द करने के लिए रमेश से बीडीए ने कहा था। इसके बाद से बीडीए की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
former BJP MLA rajesh mishra brother resort sealed in bareilly
बीडीए की टीम ने रिसॉर्ट को किया सील - फोटो : अमर उजाला
लंबे अंतराल के बाद शनिवार को हुई कार्रवाई से सवाल खड़े हो रहे हैं कि दो साल तक पूर्व विधायक के भाई के पास कोई नोटिस क्यों नहीं पहुंचा और रिसॉर्ट पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या ये कार्रवाई पूर्व विधायक के राजनैतिक दबदबे या क्षेत्र में उनके रसूख के कारण रुकी थी? इधर, मामला बिगड़ा तो बीडीए ने कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
former BJP MLA rajesh mishra brother resort sealed in bareilly
सीलिंग की कार्रवाई करती बीडीए की टीम - फोटो : अमर उजाला
चोरी-चोरी रात को निर्माण कराते थे रमेश
रिसॉर्ट को सील करने के बाद लगाई नोटिस में लिखा गया है कि बीडीए की ओर से 26 फरवरी 2022 को नोटिस भेजा गया था। साथ ही निर्माण रोकने की बात कही गई थी। उसके बाद से निर्माण कार्य रोकने के लिए विभागीय गैंग के सहयोग से प्रयास भी किया गया, लेकिन रात को चोरी छिपे निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस वजह से निर्माण और उसकी सुविधाओं को सील किया जाना जरूरी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed