फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flood in UP: तिनका-तिनका जोड़ बनाई गृहस्थी को बाढ़ ने उजाड़ा... घरों के हालात देखकर आंसू नहीं रोक पाए लोग

Mon, 15 Jul 2024 09:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 15 Jul 2024 09:13 AM IST
विज्ञापन
Flood in UP ruined household goods by Flood in Shahjahanpur
Flood in UP - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर की गर्रा और खन्नौत नदी का जलस्तर घटने के बाद कॉलोनियों में पानी उतर गया है। पानी के उतरने के बाद लोग अपने घरों को लौटने लगे हैं। मेहनत करके जुटाई गृहस्थी बाढ़ के पानी में तिनका-तिनका कर बिखर जाने से वे परेशान हैं। इस प्रयास में जुट गए हैं कि जो भी सामान है उसको बचाया जा सके। बाढ़ ने लोगों की जिंदगी भर की बनाई गृहस्थी को छिन्न-भिन्न कर रख दिया है।


 
Flood in UP ruined household goods by Flood in Shahjahanpur
Flood in UP - फोटो : अमर उजाला
इस बार बारिश शुरू होने के एक सप्ताह के अंदर शहर की गर्रा और खन्नौत नदी में बाढ़ आ गई। बाढ़ इतनी भीषण थी कि गर्रा और खन्नौत नदियों के आसपास बसे मोहल्लों और कॉलोनियों को अपनी चपेट में ले लिया।

 
Flood in UP ruined household goods by Flood in Shahjahanpur
Flood in UP - फोटो : अमर उजाला
शहर की दर्जनों मोहल्ले और कॉलोनियां बाढ़ की चपेट में आ गए। लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। हालात यह हो गए कि पानी अधिक भरने की वजह से लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Flood in UP ruined household goods by Flood in Shahjahanpur
Flood in UP - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन की मदद से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। रविवार पानी घटने के बाद लोगों ने घरों की तरफ रुख किया। जब घर पहुंचे तो घरों के हालात देखकर अपने आंसू रोक नहीं पाए। फर्नीचर से लेकर इलेक्ट्राॅनिक सामान और गृहस्थी में खानपान की वस्तुएं पानी में डूबकर बर्बाद हो गईं थीं।
विज्ञापन
Flood in UP ruined household goods by Flood in Shahjahanpur
Flood in UP - फोटो : अमर उजाला
आवास विकास में पानी उतरने के बाद घरों में पहुंचे लोग
बरेली मोड़ स्थित आवास विकास कॉलोनी में पानी उतरने के बाद रविवार को अधिकतर लोग घर पहुंचे। घर के हालात देखकर लोगों के आंसू निकलने लगे। मेहनत की कमाई से बनाई गृहस्थी बिखर गई थी। परिवारों के सदस्य सामान को सुरक्षित स्थानों के पहुंचाने के प्रयास में जुट गए। कोई सफाई कार्य में जुटा हुआ दिखाई दिया तो कोई घर में पानी की व्यवस्था करने में जुट गया। सबसे अधिक जरूरत पानी की होती है। कुछ समाजसेवी कॉलोनी में ट्रैक्टर-ट्राॅली में जनरेटर लादकर लोगों के पानी की व्यवस्था में जुटे रहे तो महिलाएं ने घरों की साफ-सफाई की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed