फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flood Photos: एक झटके में बिखरी गृहस्थी... शाहजहांपुर में बाढ़ का पानी उतरा तो सामने आया बर्बादी का मंजर

Sun, 14 Jul 2024 11:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 14 Jul 2024 11:44 AM IST
विज्ञापन
Flood in UP When flood water of Khannaut river receded a scene of devastation came to fore
Flood in UP - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में खन्नौत नदी की बाढ़ कम होने से कॉलोनियों से पानी निकलने लगा है। लोग अपने घरों को लौटने लगे हैं। मकानों का ताला खोलते ही बर्बादी का मंजर देखकर लोग बुरी तरह से परेशान हो रहे हैं। वर्षों से तिनका-तिनकाकर जोड़ी गई गृहस्थी एक झटके में बिखर गई है। महिलाओं की आंखों में आंसू हैं। मेहनत से बनाए आशियाने की बर्बादी देखकर लोगों बुरा हाल है।


 
Flood in UP When flood water of Khannaut river receded a scene of devastation came to fore
flood in UP - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिछले एक सप्ताह से खन्नौत नदी किनारे का लोधीपुर क्षेत्र पानी में डूबा हुआ था। प्रशासन की मदद से लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था। अचानक बाढ़ आने से लोग साथ में कुछ कपड़े, जेवर आदि लेकर मकानों से निकल आए थे।

 
Flood in UP When flood water of Khannaut river receded a scene of devastation came to fore
flood in UP - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर के अंदर फर्नीचर, वाॅशिंग मशीन, फ्रिज, टीवी सोफा, बेड, बाइक, खाने-पीने का सामान छूट गया था। जब शनिवार को पानी उतरने पर घर लौटे तो मकान के अंदर का मंजर देखकर कांप उठे। कीमती सामान पानी में डूबकर खराब हो गया था। कुछ देर तो लोगों की समझ में ही नहीं आया कि कहां से शुरुआत करें। लोगों ने सामान को घर के बाहर और छत पर सुखाना शुरू किया। बाइक खींचकर मिस्त्री के यहां बनवाने पहुंचे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Flood in UP When flood water of Khannaut river receded a scene of devastation came to fore
flood in UP - फोटो : अमर उजाला
घर की सफाई में जुटीं महिलाएं, पुरुष बना रहे व्यवस्था
घर से सामान निकालने के बाद महिलाएं घरों की धुलाई और सफाई में जुट गईं हैं। घरों में कीड़े-मकौड़े और कीचड़ है तो कई मकानों में सांप और बिच्छू भी। कई मकानों की नींव दरक गई है तो कई का फर्श उखड़ गया है। यहां तक कि पानी के मोटर, इन्वर्टर आदि खराब हो गए हैं। लोग उनको सही कराने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
Flood in UP When flood water of Khannaut river receded a scene of devastation came to fore
बाबूराम और नीलम - फोटो : अमर उजाला
पूरा मकान पानी में डूब गया था। परिवार के लोग घर की सफाई कर रहे हैं। बाजार से खाने-पीने के लिए कुछ जरूरी सामान लाना था। बाइक निकाली तो स्टार्ट नहीं हुई। मैकेनिक को दिखाने जा रहे हैं। सब बर्बाद हो गया।- बाबूराम

मकान के अंदर पानी भरने से गृहस्थी का सारा सामान डूब गया। इलेक्ट्रानिक सामान से लेकर बिस्तर, बेड, खाने-पीने का खराब हो गया है। सामान को घर से बाहर निकालकर सुखा रहे हैं। कपड़े तक खराब हो गए हैं।- नीलम


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed