बरेली में ईदगाह सहित शहर की सभी मस्जिदों में बृहस्पतिवार को अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद खुशहाली के लिए दुआ की गई। इसके बाद लोग एक-दूसरे से गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। पड़ोसी जनपद बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी ईद की धूम रही। ईदगाहों समेत सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई।
बाकरगंज स्थित ईदगाह में सुबह से ही लोग पहुंचने लगे थे। कुछ ही देर में ईदगाह भर गया। इसके बाद चहारदीवारी के बाहर, आसपास के मकानों की छत पर व बैठकों में सफे लगाकर लोग बैठ गए। इसी बीच काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां कादरी खानदान के लोगों के साथ ईदगाह पहुंचे।
2 of 12
ईदगाह पर नमाज अदा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
काजी-ए-हिंदुस्तान के पहुंचते ही परिसर मजहबी नारों से गूंज उठा। ठीक 10:30 बजे उन्होंने डायस पर पहुंचकर ईद की नमाज अदा कराई। खुत्बे व दुआ के बाद लोगों ने असजद मियां से मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद मिलने-जुलने, मुबारकबाद देने व दावतों का दौर शुरू हो गया जो देर रात तक जारी रहा।
3 of 12
मस्जिद में नमाज अदा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां व राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां ने लोगों को मुबारकबाद पेश की। खानदान के लोगों साथ दरगाह आला हजरत व खानकाह ताजुश्शरिया पहुंचकर काजी-ए-हिंदुस्तान ने हाजिरी दी और दुआएं कीं।
4 of 12
नमाज अदा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
प्रमुख मस्जिदों और दरगाहों में भी अदा की गई नमाज
ईद के मौके पर शहर की तमाम छोटी बड़ी मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। खासतौर से दरगाह आला हजरत स्थित रजा मस्जिद में मुफ्ती जहीम रजा ने नमाज अदा कराई। इसके बाद अल्लामा तौसीफ मियां ने दुआ की। दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां उर्फ सुब्हानी मियां, सज्जादानशीन अहसन रजा खां कादरी, मौलाना मन्नान रजा खां उर्फ मन्नानी मियां, मौलाना तौकीर रजा खां, अल्लामा मोहतशिम रजा खां सहित तमाम खानदान के लोग नमाज में शामिल हुए।
5 of 12
ईद की नमाज अदा कराने जाते सज्जादानशीन शाह मेहंदी मियां नियाजी
- फोटो : अमर उजाला
खानकाह नियाजिया में सज्जादानशीन शाह मेहंदी मियां नियाजी ने नमाज अदा कराई। यहां प्रबंधक शब्बू मियां नियाजी की निगरानी में नमाज पढ़ाई गई। आस्तान-ए-आलिया मोहम्मदिया (दरगाह वली मियां) स्थित चांद मस्जिद में दरगाह के सज्जादानशीन अल्हाज अनवर मियां हुजूर नमाज के बाद दुआ की और लोगों को मुबारकबाद पेश की।