फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP News: शराबी बेटे की करतूत से मां की मौत, फिर मामा को मार डाला; नशे में हैवान बना सोमपाल

Mon, 03 Nov 2025 10:43 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Nov 2025 10:43 AM IST
सार

बरेली के देवरनियां कस्बे में शराब के लिए रुपये नहीं देने पर सोमपाल ने बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। उसे बचाने में उसकी मां झुलस गईं। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मां की मौत के बाद सोमपाल ने शराब पी। इसके बाद उसने अपने मामा की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
drunken man kills his maternal uncle after his mother death in Bareilly
मृतका सुशीला देवी (बायें), आरोपी सोमपाल (बीच में), मृतक मोतीराम (दायें) - फोटो : संवाद

बरेली के देवरनियां कस्बे में शराबी बेटे की करतूत से झुलसी मां ने शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के भाई ने इसके लिए भांजे को जिम्मेदार बताकर डांटा और उसके सिर पर डंडा मार दिया। इससे गुस्साए भांजे ने हंसिये से ताबड़तोड़ वार कर मामा की हत्या कर दी। आरोपी को रविवार को जेल भेजा गया। भाई-बहन के शवों का साथ ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।



मोहल्ला शाहबाद निवासी कड़ेराम ने एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा को बताया कि उनकी बहन-बहनोई पीलीभीत जिले के गांव जमनिया से आकर ढाई माह से उनके यहां रह रहे हैं। उनका भांजा सोमपाल शराबी है। मां ने शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो सोमपाल ने 26 अक्तूबर को पेट्रोल डालकर अपनी बाइक में ही आग लगा दी थी। वह पेट्रोल भरी कैन हाथ में ही पकड़े था। 

drunken man kills his maternal uncle after his mother death in Bareilly
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
कड़ेराम की बहन (सोमपाल की मां) सुशीला देवी (50) को लगा कि आग से सोमपाल न झुलस जाए। उसे बचाने में वह खुद झुलस गईं। अस्पताल में शनिवार को उनकी मौत हो गई। मामा कड़ेराम और मोतीराम बहन का शव देखने घर के पास ही प्लॉट पर जा रहे थे। रास्ते में सोमपाल मिल गया। 
 
drunken man kills his maternal uncle after his mother death in Bareilly
मृतक मोतीराम का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

मोतीराम ने उसे डांटते हुए कहा कि उसी की वजह से सुशीला की मौत हो गई। उन्होंने गुस्से में सोमपाल के सिर पर डंडा मार दिया। तब सोमपाल के हाथ में हंसिया था। गुस्से में उसने 55 वर्षीय मोतीराम के चेहरे व गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे मोतीराम की मौके पर ही मौत हो गई। एसपी उत्तरी ने बताया कि आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
drunken man kills his maternal uncle after his mother death in Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सोमपाल - फोटो : पुलिस

शराब पीकर हैवान बना सोमपाल
देवरनिया कस्बे में मां की मौत के तुरंत बाद मामा की हत्या करने का आरोपी सोमपाल नशे में हैवान बन जाता है। उसकी जान बचाने की खातिर मां की जान चली गई तो उसे सदमा लगा था। उसने दोबारा शराब पी ली। इस बीच मामा ने उसे टोककर डंडा मारा तो उसने बिना कुछ सोचे-समझे हंसिये से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। रविवार को थाने से उसे कोर्ट भेजा गया तो नशा उतर चुका था। उसने अपनी हरकत पर पछतावा जताया।

विज्ञापन
drunken man kills his maternal uncle after his mother death in Bareilly
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। - फोटो : संवाद

26 साल के सोमपाल ने नशा उतरने पर पुलिस को बताया कि वह अनपढ़ है। मजदूरी करके परिवार पालता है। उसके पिता की पहली पत्नी का निधन हो गया। सुशीला देवी से पिता भीमसेन की दूसरी शादी हुई थी। करीब आठ माह पहले उसके परिवार ने पीलीभीत जिले के मूल निवास गांव जमनिया की जमीन और मकान बेच दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed