फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली में डॉग शो: दुनिया का सबसे छोटा डॉगी देख दंग रह गए लोग, इन श्वानों ने जीती चैंपियनशिप; तस्वीरें

Sun, 02 Nov 2025 06:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Nov 2025 06:27 PM IST
सार

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के मैदान पर रविवार को डॉग शो का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न नस्लों के श्वान आए। दुनिया के सबसे छोटा डॉगी को देखकर लोग दंग रह गए। विभिन्न नस्लों के श्वानों ने प्रतिभाग किया। डॉग शो देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा। 

विज्ञापन
Dog show held at Bareilly IVRI People were stunned to see the world's smallest dog
डॉग शो में आकर्षक रहे ये डॉगी - फोटो : संवाद

बरेली में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) और केनेल क्लब ऑफ इंडिया के तत्वावधान में रविवार को 43वें और 44वें नेशनल डॉग शो: ऑल इंडिया ऑल ब्रीड्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। यहां देशभर से 40 प्रजाति के 140 देसी-विदेशी नस्ल के श्वानों ने प्रतिभाग किया। डॉग शो में एक ओर रिंग के अंदर चलने-दौड़ने के अंदाज से शारीरिक बनावट का बेजोड़ प्रदर्शन के लिए श्वान और उनके मालिक पसीना बहाते रहे तो दूसरी ओर, रिंग के बाहर से दर्शक तालियां बजाकर उनका मनोबल बढ़ाते रहे। 

Dog show held at Bareilly IVRI People were stunned to see the world's smallest dog
डॉग शो में विभिन्न नस्लों के श्वान लेकर आए लोग - फोटो : संवाद
डॉग शो में दुनिया के सबसे छोटे और ऊंचे कद समेत शिकारी और पॉकेट डॉग तक ने जोर-आजमाइश की। अपने श्वान को चैंपियन बनाने के लिए लोग बेताब रहे। दर्शक भी विजेता जानने को आतुर रहे। इससे पूर्व आईवीआरआई की संयुक्त निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. रूपसी तिवारी, केनेल क्लब अध्यक्ष दिलीप टंडन, उपाध्यक्ष डॉ. अभिजीत पावड़े व अन्य ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।
Dog show held at Bareilly IVRI People were stunned to see the world's smallest dog
आईवीआरआई में हुआ डॉग शो का आयोजन - फोटो : संवाद
इन श्वानों ने जीती चैंपियनशिप
विभिन्न श्रेणियों में आयोजित चैंपियनशिप में से बेस्ट पपी का खिताब लैब्राडोर, रिवर्स बेस्ट पपी फॉक्स टेरियर, रिवर्स बेस्ट ब्रीड इन इंडिया पामेरियन, बेस्ट इंजीनियस ब्रीड कैरवन हाउंड रहा। इसके अलावा शो में डाबरमैन पहले, लैब्राडोर दूसरे, पामेरियन तीसरे, माल्टीड चौथे, पांचवे पर पिकनिज, छठे पर यार्कशायर टेरियर विजेता रहे। जिन्हें पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dog show held at Bareilly IVRI People were stunned to see the world's smallest dog
आईवीआरआई में डॉग शो का आयोजन - फोटो : संवाद

इन नस्ल के श्वानों ने किया प्रतिभाग
बीगल, गोल्डर रिट्रीवर, लैब्राडोर, बिशॉन फ्रीज, पूडल, ल्हासा अप्सो, जर्मन शेफर्ड, केन कोरसो, ग्रेट डेन, साइबेरियन हस्की, गोल्डन रिट्रीवर, पूडल, पग, लहासा एप्सो, चीहुआ हुआ, डाबरमैन, पिंशर, बॉक्सर, मस्तिफ, रॉडविलर, सेंट बनार्ड, जैक रसेल टेरियर, फॉक्स टेरियर, यार्कशेयर टेरियर, डैक्साहाउंड, चाऊ चाऊ, डोगो अर्जेंटिनो, प्रेसा केनारियो समेत 40 नस्ल के श्वानों ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
Dog show held at Bareilly IVRI People were stunned to see the world's smallest dog
आईवीआरआई में डॉग शो का आयोजन - फोटो : संवाद
बगैर एनओसी आयोजन पर नगर निगम से मिली चेतावनी
चैंपियनशिप में सिर्फ वही श्वान प्रतिभाग कर सकते थे, जिन्हें एआरवी लगी हो और नगर निगम में पंजीकृत हों। जिसकी जानकारी के लिए उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह मौके पहुंचे। उन्होंने एनओसी के बाबत संगठन पदाधिकारियों से पूछताछ की। एनओसी न होने पर भविष्य में बिना एनओसी आयोजन न कराने की हिदायत दी। सदर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि डॉग के मालिक टीकाकरण का कार्ड नहीं दिखाया। यहां क्यारा, भोजीपुरा, सीबी गंज के पशुचिकित्साधिकारी मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed