फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flood: बाढ़ से गिरे घर, नष्ट हुईं फसलों का मिलेगा मुआवजा; CM योगी ने लिया प्रभावित क्षेत्रों का जायजा

Wed, 10 Jul 2024 09:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Jul 2024 09:12 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi visited flood affected areas in Lakhimpur Kheri
स्टीमर से बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर खीरी जिले में बाढ़ और बचाव कार्यों का हाल जानने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शारदा नगर कॉलोनी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा में सरकार आपके साथ खड़ी है। सरकार और प्रशासन युद्ध स्तर पर बचाव एवं राहत कार्य में लगा है। उन्होंने जिले के बाढ़ क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया और स्टीमर से महदेवा गांव पहुंचकर ग्रामीणों से बात की। मुख्यमंत्री दोपहर 3:24 बजे शारदा कॉलोनी के कार्यक्रम स्थल पहुंचे। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी और अधिकारियों से बचाव कार्यों की जानकारी ली। 



CM Yogi visited flood affected areas in Lakhimpur Kheri
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के चलते जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, सरकार 1.20 लाख रुपये तक अनुमन्य धनराशि देगी। किसी का मकान कटान के चलते नदी में समा गया है तो न केवल आवास के लिए भूमि का पट्टा देगी, बल्कि उसके लिए आवास योजना से आवास की भी व्यवस्था की जाएगी। आवास की व्यवस्था न होने तक शरणालयों में जगह दी जाएगी। किसी भी सूरत में किसी को बेघर नहीं रहने देंगे। 

CM Yogi visited flood affected areas in Lakhimpur Kheri
सीएम योगी ने पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने बर्बाद फसलों की क्षतिपूर्ति के लिए तत्काल सर्वे शुरू कराने के निर्देश दिए। कहा कि आपदा से मृत्यु के साथ पशु हानि पर भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिन घरों में बाढ़ या बारिश का पानी घुस गया है, उन परिवारों को भोजन पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बीमारियों की आशंका को देखते हुए ओआरएस के पैकेट बांटने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi visited flood affected areas in Lakhimpur Kheri
शारदानगर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
133 गांवों की एक लाख आबादी है प्रभावित
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले के 133 गांवों की करीब एक लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित है। हजारों हेक्टेयर भूमि पर खड़ी फसल भी प्रभावित हुई है। समय से बाढ़ बचाव कार्य शुरू होने जाने से जन-धन के नुकसान को रोकने में मदद मिली है।
 
विज्ञापन
CM Yogi visited flood affected areas in Lakhimpur Kheri
स्टीमर से बाढ़ प्रभावित गांव में पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नदी और तटबंध के बीच बसे लोगों के पुनर्वास की समस्या के समाधान का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि नदी और तटबंध के बीच बसे लोग यदि सहमति देंगे तो उन्हें सुरक्षित स्थान पर बसाएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed