फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाढ़ से भयावह हालात: शहर में घुसा पानी... मद्रास रेजीमेंट के 200 जवान रेस्क्यू में जुटे, NDRF टीम भी लगी

Wed, 10 Jul 2024 05:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Jul 2024 05:51 PM IST
विज्ञापन
Army and NDRF rescue operations in the floods affected Shahjahanpur
रेस्क्यू में जुटी सेना और पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर में बुधवार को बाढ़ से हालात भयावह हो गए। खन्नौत और गर्रा नदी उफनाने से बाढ़ का पानी शहर में घुस गया। मंगलवार रात अचानक पानी लोगों के घरों में घुसना शुरू हुआ था। सुबह होते-होते लोग बाढ़ के पानी से घिर गए। 20 से 25 मोहल्लों के करीब दस हजार लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन के साथ ही पार्षदों ने नावों की व्यवस्था कर लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। प्रशासन ने सेना से मदद मांगी। इसके बाद मद्रास रेजीमेंट के 200 जवान राहत बचाव कार्य में लग गए। बाढ़ में फंसे लोगों को सेना के जवानों ने मोटरबोट के जरिए निकाला। सेना के जवानों के साथ स्टीमर से गए आरसी मिशन थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश शुक्ला ने बाढ़ग्रस्त परिवार के साथ मासूम बच्ची को बाहर निकाला।



Army and NDRF rescue operations in the floods affected Shahjahanpur
लोगों को पानी से दूर रहने के लिए सचेत करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हनुमतधाम, ख्वाजा फिरोज, हयातपुरा आदि मोहल्लों में ज्यादा लोग प्रभावित हैं। सेना के जवान तीन स्टीमर के साथ लोगों को बाहर निकाल रहे हैं। पुलिस एनाउंस कर लोगों को बाढ़ के पानी से दूर रहने के लिए सचेत करने में जुटी हैं। 
Army and NDRF rescue operations in the floods affected Shahjahanpur
सुभाषनगर कॉलोनी से लोगों को निकाला गया - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन के मुताबिक अब तक करीब दो हजार लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। उनके रहने की व्यवस्था शेल्टर होम में कराई गई लेकिन लोग वहां रुक नहीं रहे। वे अपनी रिश्तेदारियों में जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Army and NDRF rescue operations in the floods affected Shahjahanpur
राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में भरा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
राजकीय मेडिकल कॉलेज के अंदर पानी भरा हुआ है। हालांकि अभी सेवाएं बाधित नहीं हुईं हैं। लगातार पानी बढ़ने से लोग दहशत में हैं। कुछ मुख्य सड़कों पर भी पानी भरा हुआ है। 
विज्ञापन
Army and NDRF rescue operations in the floods affected Shahjahanpur
सामान लेकर सुरक्षित स्थान पर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
खन्नौत नदी का पानी बढ़ने से पलिया हाईवे पर स्थित पुराने पुल से भारी वाहनों का यातायात रोक दिया गया है। तिलहर तहसील के कुछ गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed